-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Death Of Protestor In Police Custody In Parbhani District Cid Takes Charge Of Investigation Mumbai
Mumbai News: सीआईडी ने संभाला सोमनाथ सूर्यवंशी मामले की जांच का जिम्मा, पुलिस हिरासत में हुई थी मौत
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के परभणी जिले में पिछले साल दिसंबर में एक दलित प्रदर्शनकारी की हिरासत में हुई मौत की जांच राज्य सीआईडी को सौंप दी गई है।

सीआईडी ने संभाला सोमनाथ सूर्यवंशी मामले की जांच का जिम्मा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी जिले में पिछले साल दिसंबर में एक दलित प्रदर्शनकारी की हिरासत में हुई मौत की जांच राज्य सीआईडी को सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपराध जांच विभाग (सीआईडी) इकाई ने हाल में परभणी पुलिस से प्रदर्शनकारी सोमनाथ सूर्यवंशी की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है।
ज्ञात हो कि सोमनाथ सूर्यवंशी (35) की 15 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में परभणी जिले के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी। कुछ दिनों पहले उन्हें संविधान की कांच से बनी प्रतिकृति के अपमान को लेकर शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस ने कहा था कि सूर्यवंशी की बीमारी के कारण मौत हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच
हालांकि मजिस्ट्रेट जांच के निष्कर्ष में कहा गया कि सूर्यवंशी की मौत के लिए पुलिस ही जिम्मेदार थी। महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने पिछले सप्ताह इस प्रकरण से संबंधित शिकायतों की सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी थी। अधिकारी ने बताया कि सीआईडी टीम 10 दिसंबर के दिन के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जब कानून के छात्र सूर्यवंशी संविधान की प्रतिकृति का अपमान किए जाने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नई धाराएं जोड़ने पर फैसला
जानकारी के अनुसार टीम मामले में अब तक इकठ्ठा किए गए साक्ष्यों की जांच कर रही है और मौत के कारण और तरीके का पता लगाने के लिए शव के पोस्टमार्टम और विसरा यानी आंतरिक अंगों के रासायनिक विश्लेषण से संबंधित अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नई धाराएं जोड़ने पर फैसला लिया जाएगा। जनवरी में महाराष्ट्र सरकार ने सूर्यवंशी की हिरासत में हुई मौत की न्यायिक जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीएल अचलिया की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति गठित की थी।
“कई चोटों के बाद सदमे” के कारण मृत्यु
सूर्यवंशी को 50 अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ परभणी रेलवे स्टेशन के पास डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर स्थापित संविधान की प्रतिकृति को तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। परभणी पुलिस ने दावा किया था कि स्थानीय अदालत के आदेश पर जेल भेजे जाने के बाद सूर्यवंशी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। हालांकि, अनंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रदर्शनकारी की मृत्यु “कई चोटों के बाद सदमे” के कारण हुई थी।
Death of protestor in police custody in parbhani district cid takes charge of investigation mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











