भाषा विवाद में कूद पड़े अबू आज़मी। सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

...मराठी नहीं सीखूंगा, अबू आजमी के बयान से बढ़ा भाशा विवाद, जानें क्या कहा?

Marathi Language Controversy: अबू आजमी ने मराठी में जवाब देने से इनकार कर दिया, बोले- "मराठी पूरे देश में नहीं बोली जाती", बयान पर विपक्षी दलों ने मराठी अस्मिता के अपमान का आरोप लगाया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के एक बार फिर अपने बयान के जरिए भाषा विवाद को हवा दी है। कल्याण रोड चौड़ीकरण विवाद पर स्थानीय पत्रकारों के मराठी में जवाब देने की मांग पर अबू आजमी ने साफ मना कर दिया और केवल हिंदी में प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि मराठी की जरूरत क्या है और उत्तर प्रदेश के लोगों को यह भाषा कैसे समझ आएगी?

भिवंडी में अपने बयान पर सफाई देते हुए अबू आजमी ने कहा, "मराठी पूरे देश में नहीं बोली जाती। मेरा संदेश सभी तक पहुंचना चाहिए। मुझे मराठी से कोई नफरत नहीं है, लेकिन मैं किसी के दबाव में इसे नहीं सीखूंगा। मैं अपनी मर्जी से महाराष्ट्र में रहता हूं और मराठी भाषा का सम्मान करता हूं। साल 2009 में मेरे साथ इसी बात को लेकर अभद्रता की गई थी। मैं किसी के दबाव में नहीं बोलूंगा।"

उन्होंने आगे कहा कि मैं यह जरूर बताना चाहता हूं कि मैं बीते कुछ महीनों से मराठी भाषा सीखने का काम कर रहा हूं और उसमें काफी हद तक सफल भी रहा हूं। मैं मराठी भाषा इसलिए सीख रहा हूं, क्योंकि इस भाषा से लगाव है। यह व्यक्तिगत पसंद का मामला है और इसे सियासी रंग देना ठीक नहीं।

अबू आजमी के बयान की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे मराठी अस्मिता का अपमान बताया है। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी आजमी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी और मराठी भाषा को अनिवार्य करने की मांग दोहराई।

इसके साथ ही अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुई हिंसा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "बरेली हिंसा कोई गंभीर अपराध नहीं था। हां, लोगों ने इजाजत नहीं ली थी। कानपुर में ईद मिलादुन्नबी के दौरान लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अगर इजाजत नहीं ली गई, तो कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन पुलिस ने बेरहमी से कार्रवाई की, जैसे वे कोई बड़े माफिया या आतंकवादी हों।"

अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "यूपी में जंगलराज चल रहा है। प्रदेश को हिंदू-मुस्लिम की आग में झोंका जा रहा है।" -एजेंसी इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब