अबू आजमी का बयान (सोर्स: डिजाइन फोटो) 
मुंबई

'यह डेमोक्रेसी नहीं, दादागिरी है...', सपा में फूट पर अबू आजमी ने किया बड़ा खुलासा, भाजपा को लिया आड़े हाथ

Abu Azmi Statement On BJP: यह डेमोक्रेसी नहीं, दादागिरी है, सपा विधायक अबू आज़मी ने भाजपा पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप। कहा डरा-धमकाकर विपक्षी नेताओं को तोड़ रही है सरकार।

गोरक्ष पोफली

Abu Azmi Attacks BJP: महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर और विधायकों की तोड़-फोड़ की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अबू आजमी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए आजमी ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को खत्म करने की साजिश रच रही है।

सपा में कोई गद्दार नहीं, यहाँ सम्मान मिलता है

सपा विधायक अबू आजमी ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी अपने नेताओं पर पाबंदियां नहीं लगाती। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का उदाहरण देते हुए तंज कसा कि वहां विधायकों को ताला बंद करके रखा जाता था, लेकिन सपा एक ओपन पार्टी है। आजमी ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनका एक भी आदमी नहीं टूटेगा क्योंकि सभी विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निरंतर संपर्क में रहते हैं और उन्हें संगठन के भीतर पूरा सम्मान मिलता है।

70 हजार करोड़ का घोटाला और वॉशिंग मशीन की राजनीति

अबू आजमी ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री के एक पुराने बयान का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर प्रधानमंत्री ने 70,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था और कहा था कि वह जेल में चक्की पीसेगा, आज वही व्यक्ति भाजपा के साथ सरकार में डिप्टी चीफ मिनिस्टर बना बैठा है। आजमी के अनुसार, यह डराने-धमकाने की राजनीति है, जहाँ जेल जाने के डर से लोग पाला बदल रहे हैं।

2014 के बाद बदला देश का राजनीतिक मिजाज

ऑपरेशन टाइगर पर टिप्पणी करते हुए आजमी ने कहा कि देश में 1947 से चुनाव हो रहे हैं, लेकिन 2014 के बाद से एक अलग ही चलन शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब केवल डराना, धमकाना और लोगों को खरीदना ही राजनीति रह गई है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को महीनों बिना किसी ठोस केस के जेल में रखा जाता है, जो सीधे तौर पर सत्ता का दुरुपयोग है।

लोकतंत्र बनाम दादागिरी

सपा नेता अबू आजमी ने तीखे लहजे में कहा कि भाजपा चाहती है कि देश में कोई दूसरा दल न रहे और केवल एक ही गुट का राज हो। उन्होंने अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को डराकर या पैसे का लालच देकर अपनी तरफ मिलाना लोकतंत्र की निशानी नहीं है, बल्कि यह सरेआम दादागिरी है। महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता के बीच आजमी का यह बयान सपा की एकजुटता और भाजपा के प्रति उनके कड़े रुख को साफ बयां करता है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस