शिवाजी पार्क में CJP का प्रदर्शन (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

CJP Protest Shivaji Park: शिवाजी पार्क में अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि यदि CEC ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन सीधे PM नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग तक पहुंचेगा।

गोरक्ष पोफली

Abhijeet Dipke PM Narendra Modi Resignation Warning: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में हजारों की संख्या में युवा और नागरिक एकत्र हुए।

मुंबई पुलिस द्वारा कार्यक्रम की अनुमति न दिए जाने और दादर स्टेशन से लेकर पार्क के चारों ओर भारी पुलिस बल व बैरिकेडिंग तैनात किए जाने के बावजूद, प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा और नारे लिखे पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचने में कामयाब रहे।

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे

प्रदर्शन के दौरान मंच से बोलते हुए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... दीपके ने कहा कि यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह जन-आंदोलन केवल चुनाव आयोग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग तक पहुंचेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहा है और देश की जनता के वोट के अधिकार को छीना जा रहा है। दीपके ने कहा कि सरकार की नाकामी का ही नतीजा है कि जनता को महज दो महीने के भीतर दोबारा सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खुली चुनौती

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीधे आड़े हाथों लिया और उन्हें खुली चुनौती दी। दीपके ने हुंकार भरते हुए कहा कि अगर सरकार और पुलिस प्रशासन में हिम्मत है, तो वे शिवाजी पार्क के मैदान में डटे इस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के हुजूम को धरना स्थल से उठाकर ले जाएं या उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डालकर दिखाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दमनकारी नीतियों और पुलिस बैरिकेड्स से जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

राष्ट्रगान से हुआ प्रदर्शन का अंत

संबोधन के अंत में आयोजकों ने स्पष्ट किया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का यह संघर्ष आने वाले दिनों में देश के अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचेगा और दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संपूर्ण जनसभा के बाद मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने देश के संवैधानिक मूल्यों को नमन करते हुए एक स्वर में राष्ट्रगान गाया, जिसके साथ ही इस बड़े प्रदर्शन का औपचारिक अंत हुआ।

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा