आदित्य ठाकरे और संजय दीना पाटिल (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

'हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं', संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती

Aaditya Thackeray Slams Sanjay Dina Patil: सांसद संजय दीना पाटिल द्वारा पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देने पर भड़के आदित्य ठाकरे ने उन्हें पद से इस्तीफा देने की चुनौती दी।

अनिल सिंह

Aaditya Thackeray On Sanjay Dina Patil: उत्तर-पूर्वी मुंबई के सांसद संजय दीना पाटिल द्वारा ऑन-कैमरा मीडियाकर्मियों को अपशब्द कहने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। शिवसेना (यूबीटी) का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए पाटिल के इस दुर्व्यवहार पर पूर्व मंत्री और ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने बेहद कड़ा और आक्रामक रुख अपनाया है।

आदित्य ठाकरे ने संजय दीना पाटिल को सार्वजनिक रूप से आड़े हाथों लेते हुए उन्हें तुरंत अपने सांसद पद से इस्तीफा देने की खुली चुनौती दी है। आदित्य ठाकरे ने इस पूरी घटना को लोकतंत्र और चौथे स्तंभ का अपमान बताते हुए शिंदे गुट और भाजपा के नए गठबंधन पर भी तीखा प्रहार किया है।

संजय दीना पाटिल पर बरसे आदित्य ठाकरे

पत्रकारों के साथ हुई इस बदतमीजी का वीडियो सामने आने के बाद विधायक आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब ये लोग जनता के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि मूर्खों के प्रतिनिधि बन गए हैं। सत्ता के नशे में चूर होकर ये खुलेआम गाली-गलौज कर रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं और मुंबई की सड़कों पर सरेआम दादागिरी पर उतर आए हैं। पत्रकारों को धमकाना और कार्यकर्ताओं को डराना ही अब इनका असली चरित्र बन गया है।"

आज ही इस्तीफा दो और चुनाव लड़ो'

सांसद संजय दीना पाटिल को सीधे ललकारते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा, "अगर आपमें और आपके नए आकाओं में थोड़ी भी हिम्मत, नैतिकता और शर्म बची है, तो आज ही अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दीजिए। जनता ने आपको उद्धव ठाकरे के नाम और शिवसेना (UBT) के सिंबल पर चुनकर संसद भेजा था। गद्दारी करके पाला बदलने के बाद अब पत्रकारों को धमकाने के बजाय मैदान में आइए, इस्तीफा दीजिए और भाजपा या इन मूर्खों के दम पर दोबारा चुनाव का सामना कीजिए। जनता आपको आपकी सही जगह दिखा देगी। अगर असली मर्द हैं तो यह हिम्मत करके दिखाएं।"

'5 लोगों की हत्या' और 'श्मशान घाट' वाले पुराने बयानों से शुरू हुआ था पूरा विवाद

दरअसल, यह पूरा सियासी घमासान संजय दीना पाटिल के उस बयान के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने ठाकरे गुट के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा था, "जो भी मेरे रास्ते में आएगा, उसे मैं या तो अस्पताल भेजूंगा या श्मशान घाट। हमने एक बार अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी थी।" इस बयान के बाद शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पाटिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

इसी शिकायत और उनकी बेटी व ठाकरे गुट की पार्षद राजुल पाटिल के बारे में जब पत्रकार शुक्रवार को सवाल पूछने पहुंचे, तो पाटिल पुलिस के सामने ही भड़क गए और मीडिया को कैमरे पर ही जान से मारने की धमकी दे डाली। अब इसी धमकी वाले वीडियो को लेकर ठाकरे गुट आक्रामक हो गया है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज