जोगेश्वरी में लगी भीषण आग (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai के जोगेश्वरी में भीषण आग, जेएमएस बिजनेस सेंटर से 27 लोगों की जान बचाई

Mumbai: जोगेश्वरी पश्चिम के जेएमएस बिजनेस सेंटर में भीषण आग लगने से इलाके में हडकंप मच गया था। हालांकि फायर ब्रिगेड ने 27 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

अपूर्वा नायक

Jogeshwari Fire Accident In Mumbai: जोगेश्वरी पश्चिम स्थित जेएमएस बिजनेस सेंटर में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, आग सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास लगी।

फायर ब्रिगेड (एमएफबी) के अनुसार, अब तक इस घटना में 27 लोगों को बचाया गया है, और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के वीडियो में दमकलकर्मी एरियल सीढ़ियों के सहारे बचाव और आग बुझाने का कठिन अभियान चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नौ फायर इंजन और सात जंबो टैंकर मौके पर तैनात किए गए थे, एमएफबी के अनुसार आग को सुबह 10:48 बजे लेवल 2 घोषित किया गया, जबकि 10:54 बजे इसकी तीव्रता बढ़कर लेवल 3 हो गई। जेएमएस बिजनेस सेंटर की ऊपरी मंजिलों पर लोग फंसे हुए नजर आए। यह आग इमारत की 10वीं मंजिल से 11वीं मंजिल तक फैल गई थी।

10वीं से 11वीं मंजिल तक फैली आग

यह इमारत कुल 13 मंजिला है। एक फायर अधिकारी ने बताया कि इमारत की बाहरी दीवारें पूरी तरह कांच से बनी हैं, जिससे कोई खिड़की या वेंटिलेशन नहीं है। आग लगने के बाद हवा का प्रवाह रुक गया, इसलिए हमें लोगों को ब्रीदिंग आपरेटस देकर बाहर निकालना पड़ा। साथ ही, हमें कांच की दीवारें तोड़नी पड़ीं, ताकि अंदर फंसा धुआं बाहर निकल सके। "यह आग एक वाणिज्यिक (कमर्शियल) इमारत के अंदर लगी थी। अंदर मौजूद कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कारण आग तेजी से भड़क गई, जिससे लपटें और भी तीव्र हो गई और हमें अलर्ट का स्तर बढ़ाना पड़ा।

एनओसी की जांच कर रहा फायर ब्रिगेड

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत ने फायर एनओसी लिया था, लेकिन फायर सेफ्टी के उपकरण अच्छे तरीके से काम नहीं किए। बहुत लंबे समय से यहां फायर मॉक ड्रिल भी नहीं किया गया था, ताकि सुरक्षा उपकरण के काम करने की जानकारी मिले। ऐसे में इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। फायर ब्रिगेड एनओसी की जांच कर रहा है।

हाल की घटनाएं उठे सवाल

  • 20 अक्टूबर को दक्षिण मुंबई स्थित कफ परेड इलाके में एक चॉल में आग लगने से 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की झुलररने के कारण मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बीएमसी द्वारा संचालित सेंट जॉर्ज अस्पताल में किया जा रहा है।
  • 19 अक्टूबर की रात वली के महाकाली नगर नारायण हार्डीकर रोड स्थित एक झोपडपट्टी में आग लगने की घटना घटी। घटना की जानकारी रात 8:45 बजे मिली और मुंबई अग्निशमन विभाग ने रात 9:06 बजे इसे लेवल-1 आग घोषित किया।
  • 17 अक्टूबर की अधेरी (पूर्व) के मिलिटरी रोड घर स्थित एक इमारत में आग लग गई। अशोक नगर स्थित केडीएन कंपाउंड में अशोक टॉवर के पास मिलिटरी रोड पर एक मंजिला इमारत के भूतल पर बंद गोदाम में आग लग गई।
  • 15 अक्टूबर को गोरेगांव इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के दो सदस्यों को धुएं से दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल