(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Mumbai: निकाय चुनाव से पहले भड़काऊ पोस्टरबाजी, ‘उत्तर भारतीय बटोगे तो कटोगे’ लिखे बैनर से मचा हड़कंप

Mumbai: मातोश्री के पास लगे ‘उत्तर भारतीय सेना’ के विवादित बैनर से मुंबई का माहौल गरमा गया है। बैनर में उत्तर भारतीयों को लेकर भड़काऊ संदेश लिखा गया, जिससे स्थानीय और प्रवासी समुदाय में नाराजगी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों के बहुप्रतिक्षित तथा बहुचर्चित चुनावों का बिगुल बजते ही 'उत्तर भारतीय सेना' नामक एक नई पार्टी चर्चा में आ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगाया गया उत्तर भारतीय सेना का खुराफाती बैनर इसकी वजह है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बीजेपी के नारे 'बंटोगे तो कटोगे' की तर्ज पर उत्तर भारतीय सेना ने अपने बैनर में लिखा है, 'उत्तर भारतीय, बटोंगे तो कटोगे।' इस हरकत को लेकर स्थानीय और उत्तर भारतीयों में नाराजगी व्याप्त है।

राजनीति चमकाने की कवायद

बैनर की वजह से मुंबई में रहने वाले मेहनकश उत्तर भारतीय खौफजदा हो गए हैं। राज्य में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दिसंबर की शुरुआत में होने हैं। ये सभी चुनाव एक ही चरण में होंगे।

2 दिसंबर को मतदान होगा और उसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इस घोषणा के साथ राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लेकिन इसी बीच बांद्रा-पूर्व स्थित कलानगर परिसर में 'उत्तर भारतीय सेना' नामक संगठन के बैनर के कारण एक बार फिर माहौल गरमा गया है।

ये भी पढ़ें :-

बैनर में लिखा है, 'उत्तर भारतीयों बटोगे तो कटोगे, महाराष्ट्र से बिहार तक और राजस्थान से यूपी तक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि उत्तर भारतीय सेना के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने मातोश्री के पास बैनर लगवाया है। कलानगर सहित अंधेरी, बांदा, शिवाजी पार्क, शिवतीर्थ और शिवसेना भवन के पास लगाए बैनर को हिंदी भाषी लोग अपनी राजनीति चमकाने की ओछी कवायद करार दे रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO