Bangladeshi Arrest in Jogeshwari प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

Mumbai Crime: जोगेश्वरी में 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड के जरिए मुंबई में छिपे थे घुसपैठिए

Bangladeshi Arrest in Jogeshwari: मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने जोगेश्वरी से 5 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी आधार और राशन कार्ड बरामद हुए हैं।

अनिल सिंह

Mumbai Police: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में ओशिवारा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये नागरिक पिछले कई वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर मुंबई में रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड और राशन कार्ड बरामद किए हैं। ओशिवारा पुलिस की आतंकवाद विरोधी शाखा (ATC) द्वारा की गई इस छापेमारी ने शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के संगठित नेटवर्क पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय चव्हाण के नेतृत्व में पुलिस की टीम अब इन आरोपियों के 'बैकवर्ड लिंकेज' की जांच कर रही है।

एटीसी (ATC) की गुप्त सूचना और बहराम बाग में रेड

यह पूरी कार्रवाई ओशिवारा पुलिस की एटीसी टीम को मिली एक पुख्ता जानकारी के बाद शुरू हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगेश्वरी पश्चिम के बहराम बाग इलाके में कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिक छिपे हुए हैं। पुलिस ने इलाके में जाल बिछाकर निगरानी शुरू की और सही समय पर छापेमारी कर कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में वे अपनी नागरिकता से जुड़े वैध पासपोर्ट या वीजा दस्तावेज पेश करने में विफल रहे, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

फर्जी दस्तावेजों का खेल: आधार और राशन कार्ड बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से जो दस्तावेज मिले, वे चौंकाने वाले थे। इन बांग्लादेशी नागरिकों के पास भारतीय आधार कार्ड और राशन कार्ड मौजूद थे, जो प्रथम दृष्टया फर्जी पाए गए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मुंबई में इन विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता के ये संवेदनशील दस्तावेज मुहैया कराने वाला मास्टरमाइंड कौन है। ओशिवारा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इनके पीछे कोई ऐसा संगठित गिरोह सक्रिय है जो मानव तस्करी और फर्जी आईडी बनाने का अवैध धंधा चला रहा है।

मुंबई में अवैध प्रवासियों के खिलाफ 'क्लीन-अप' अभियान

हाल के दिनों में मुंबई पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जोगेश्वरी की इस घटना से पहले कुरार पुलिस ने मलाड के पठानवाड़ी इलाके से भी चार बांग्लादेशियों को दबोचा था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ये गिरफ्तारियां एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं। आरोपियों के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी नागरिक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय मकान मालिकों और नियोक्ताओं से भी अपील की है कि वे किसी को भी काम पर रखने या कमरा देने से पहले उनके दस्तावेजों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा