MPSC ने 3 अक्टूबर की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित की प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
महाराष्ट्र

MPSC ने 3 अक्टूबर की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित की, सिविल इंजीनियरिंग और ग्रुप-B परीक्षा भी टली

MPSC Mains Exam Postponed: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 3 अक्टूबर 2026 को होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा समेत तीन बड़ी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। जानिए क्या है वजह और नई तारीखें।

आकाश मसने

MPSC Civil Engineering Mains And Group B Exam Postponed: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने आगामी 3 अक्टूबर 2026 से आयोजित होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 को आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने दो अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) मुख्य परीक्षा 2026 को भी टालने का निर्णय लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी परीक्षाओं के आयोजन की संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द ही अलग से की जाएगी।

2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का होगा दोबारा मूल्यांकन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग उप सचिव (विज्ञापन) की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी गइै। आयोग ने लिखा कि कई छात्र संगठनों और छात्रों ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर आयोग के सामने आपत्तियां उठाई हैं। इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद, आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। नतीजतन, इस परीक्षा की प्रक्रिया में देरी होने की संभावना है।

उच्चस्तरीय समिति जल्द सौंपेगी सिफारिशें

MPSC ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों और पारदर्शी प्रणाली विकसित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह वी. राधा की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की है, जिससे एक आदर्श परीक्षा प्रणाली के संबंध में जल्द ही सिफारिशें मिलने की उम्मीद है। इस समिति ने राज्य भर के कई उम्मीदवारों और हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा करने और सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन करने के बाद अपनी सिफारिशें तैयार की हैं।

इन परिस्थितियों को देखते हुए, आयोग को कई छात्रों, अभिभावकों, छात्र संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया जाए, जो 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली थी।

MPSC ने कौन सी परीक्षाएं रद्द की?

इस सभी कारकों पर व्यापक रूप से विचार करने के बाद, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026, महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2026, और महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) मुख्य परीक्षा 2026 को रद्द करने का फैसला लिया है।

उम्मीदवारों के लिए आयोग का संदेश

एमपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। स्थगित की गई तीनों मुख्य परीक्षाओं राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026, सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा और ग्रुप-बी मुख्य परीक्षा का नया टाइमटेबल जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एमपीएससी की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर प्रेस विज्ञप्ति की प्रति भी देख सकते हैं।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम