कॉन्सेप्ट इमेज  
महाराष्ट्र

चोरों ने मचाया मुंबईकरों की नाक में दम, Mumbai Police की भी उड़ी नींद

Navi Mumbai News : पिछले 3 दिनों से मुंबई में आसामानी आफत के चलते शहर का जनजीवन बिगड़ गया है। हालांकि इसका सीधा फायदा चोरों ने उठाया है। महज 3 दिनों में 50 से भफी ज्यादा चोरी की वारदातें दर्ज हुई हैं।

अपूर्वा नायक

Maharashtra News: मायानगरी मुंबई में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी, ट्रैफिक जाम और भागमभाग के बीच मुंबई पुलिस जहां मुंबईकरों की मदद में दिन-रात जुटी थी, वहीं चोरों ने इस मौके का जमकर फायदा उठाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के अलग-अलग थानों में पिछले तीन दिनों में 50 से ज्यादा चोरी की वारदातें दर्ज की गई हैं। ऑटो रिक्शा, मोटरसाइकिल, चार्जिंग पर रखे मोबाइल फोन, बस में यात्रा के दौरान जेब से उड़ाए गए फोन और बाजार में पर्स चुराने जैसी घटनाओं ने मुंबईकरों को हैरान-परेशान कर दिया है। बरसात ने जहां सड़कों को तालाब बना दिया, वहीं चोरों ने इस मौसम को अपने लिए सुनहरा मौका बना लिया। कई ऑटो रिक्शा चालकों ने घर पर आराम करने का फैसला किया, लेकिन चोरों ने उनकी नींद उड़ा दी।

खुली खिड़कियों से मोबाइल गायब

भांडुप के ओमप्रकाश सिंह की ज्यूपिटर एक्टिवा, कुर्ला के डिलीवरी बॉय संतोष कुमार की बर्गमैन बाइक, बोरीवली के रिक्शा चालक मिथलेश शर्मा की ऑटो रिक्शा और साकीनाका के अनुज रावत की मोटरसाइकिल रातों-रात गायब हो गई। कई मामलों में चोरों ने खुली खिड़कियों से घरों में चार्जिंग पर रखे मोबाइल फोन पर भी हाथ साफ किया है।

बस में जेबकतरों की चांदी

मुलुंड के पंकज यादव की कहानी तो और भी चौंकाने वाली है। बेस्ट बस में सफर के दौरान उनकी जेब से मोबाइल फोन गायब हो गया। इसी तरह एक और बेस्ट यात्री का फोन बस स्टॉप पर बस का इंतज़ार करते समय खो गया।

वहीं, एक महिला ने शिकायत दर्ज की कि बाजार की भीड़ में उनका पर्स चोरों ने उड़ा लिया। बारिश की वजह से लोग जल्दबाजी में थे, और चोरों ने इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाया। मुंबई पुलिस ने इन वारदातों को गंभीरता से लिया है। सभी संबंधित पुलिस स्टेशनों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लेकिन बारिश के कारण सड़कों पर पानी और कम रोशनी ने चोरों को छिपने का मौका दिया है। जिससे पुलिस के लिए चुनौती बढ़ गई है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन