- Hindi News »
- Maharashtra »
- Deputy Cm Eknath Shinde Statement On Thakre Brothers
ठाकरे बंधुओं पर बरसे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बोले- जनता बजा रही ब्रांड की बैंड
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर से उद्धव और राज ठाकरे पर जुबानी हमला बोला है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बोला है कि प्रदेश की जनता ने ब्रांड की बैंड बजाने का काम किया है।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. डिजाइन फोटो )
Thane News: कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी के चुनाव को लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने ठाकरे बंधुओं यानी उद्धव व राज पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्रांड की बैंड बजाने का काम जनता कर रही है।उन्होंने कहा कि जब वे चुनाव जीतते हैं, तो ईवीएम अच्छी होती हैं और जब वे हारते हैं, तो ईवीएम खराब होती है। लेकिन वेस्ट कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी का चुनाव बैलेट पेपर पर हुआ है।
शिंदे यहां पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मनपा चुनाव के पहले कल्याण डोंबिवली मनपा की 3 नगरसेविका एवं विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हुए, इससे शिवसेना ठाकरे गुट एवं राकांपा को झटका लगा है।उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने हमारा साथ दिया। हमने 80 सीटों पर चुनाव लड़कर 60 सीटें जीतीं।
विधानसभा चुनाव में जनता ने दिया था मेरा साथ
कुछ लोग कह रहे थे कि एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे, लेकिन हमारे 60 विधायक चुने गए। जनता ब्रांड की बैंड बजाने का काम कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में आम आदमी के हित में फैसले लिए गए। महायुति के समय में स्थगित सरकार के सभी स्पीड ब्रेकर हटा दिए गए। इसलिए, लोगों ने महायुति को 232 सीटों का ऐतिहासिक बहुमत दिया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास व्यक्त किया कि महायुति आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
उन्होंने प्रशासन को भारी बारिश की वजह से नुकसान का तुरंत पंचनामा करने का निर्देश दिया, शिंदे ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में महायुति सरकार ने किसानों को 45,000 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की। बीजेपी सरकार अभी भी किसानों के समर्थन में है।
श्रीकांत शिंदे का निर्वाचन क्षेत्र
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पिछले कई वर्षों से शिवसेना कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सभी ने परिवारिक संबंध बनाए रखा था। ये पदाधिकारी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र में काम करते है। जिसकी वजह से वारकरी समाज के लोग भी आज शिवसेना में शामिल हुए है।
ये भी पढ़ें :- शिक्षा मंत्री ने किया कमाएं और सीखें योजना का शुभारंभ, महाराष्ट्र में छात्राओं को मिलेगी 2000 रुपये
सखाराम पाटिल, गजानन मंगरुलकर, संजय गायकर, धारीचली के उप सरपंच रमेश पाटिल, ग्राम पंचायत सदस्य समीर पाटिल, गौरव ठाकूर, छाया काले, वारकरी समाज के अध्यक्ष सुरेश ठाकरे, उप सरपंच चंद्रकांत ठाकुर, विश्वनाथ रसाल, हेदुटने को सस्पेध रामदास कालमा, हरिश्चंद्र मंगरुलकर ने शिवसेना का भगवा झंडा थाम लिया है, शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व नगरसेविका प्रेमा म्हात्रे व प्रमिला पाटिल के साथ ही संघर्ष समिति की पूर्व नगरसेविका शैलजा भोईर, कोलेगांव के सरपंच लालचंद भोईर, सुनील भोईर, गुरुनाव जाधव संहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को उपमुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक राजेश मोरे, शिवसेना सचिव राम रेपाले, कल्याण जिला शिवसेना प्रमुख गोपाल लांडगे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Deputy cm eknath shinde statement on thakre brothers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














