प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
महाराष्ट्र

देश के एक लाख से स्कूल चला रहे हैं केवल एक टीचर, इस मामले में नंबर 1 है आपका राज्य

Teacher At School: देश में 1,04,125 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है, 33.7 लाख छात्र पढ़ते हैं। आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा ऐसे स्कूल, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा छात्र है।

आकाश मसने

One-Tteacher Schools In India: देशभर में एक लाख से अधिक स्कूलों में केवल एक शिक्षक हैं। इन स्कूलों में 33 लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं। एक शिक्षक वाले स्कूलों की सर्वाधिक संख्या आंध्र प्रदेश में है, जबकि उत्तर प्रदेश में ऐसे स्कूलों में सबसे अधिक छात्रों का नामांकन हैं।

शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में देश में 1,04, 125 स्कूल ऐसे थे, जिनमें केवल एक शिक्षक थे और ऐसे स्कूलों में 33,76,769 छात्र पढ़ते थे।

हालांकि एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या 2022-23 में 1,18,190 से घटकर 2023-24 में 1,10,971 हो गई है, जो लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है। 2024-25 में इसमें और गिरावट आई।

राज्यवार एक शिक्षक वाले स्कूलों की लिस्ट

राज्य/संघ शासित प्रदेश (UT) एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या
आंध्र प्रदेश 12,912
उत्तर प्रदेश 9,508
झारखंड 9,120
महाराष्ट्र 8,152
कर्नाटक 7,349
लक्षद्वीप 7,217
मध्य प्रदेश 7,217
पश्चिम बंगाल 6,482
राजस्थान 6,117
छत्तीसगढ़ 5,973
तेलंगाना 5,001
दिल्ली 9
अंडमान-निकोबार 4

बहुत कुछ कहते हैं आंकड़े

देश में एक शिक्षक वाले सर्वाधिक स्कूल आंध्र प्रदेश में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप का स्थान है। पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और चंडीगढ़ में एक शिक्षक वाला कोई स्कूल नहीं है। जहां तक एक शिक्षक वाले इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की बात है उत्तर प्रदेश सूची में स्थान पर है। इसके बाद झारखंड, बंगाल और मध्य प्रदेश का स्थान है।

प्रति स्कूल औसत छात्र नामांकन के मामले में चंडीगढ़ और दिल्ली में प्रति स्कूल छात्रों की संख्या सबसे अधिक है, जो क्रमशः 1,222 और 808 है। वहीं लद्दाख, मिजोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में प्रति स्कूल नामांकन काफी कम है, जो क्रमशः 59, 70, 73 और 82 है।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता