वेश्यावृति रैकेट (सौ. फाइल फोटो ) 
महाराष्ट्र

मीरारोड में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार, 3 महिलाओं का रेस्क्यू

Mira Road Prostitution Racket:  नयानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित केंद्र भेजा है।

अपूर्वा नायक

Mira Road Prostitution Racket Busted: मीरारोड क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ नयानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके चंगुल से तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त जोन-1 के राहुल चव्हाण को सूचना मिली थी कि एक महिला पैसे लेकर पुरुष ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध करा रही है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया।

लड़कियों को होटल में भेजने की डिमांड

फर्जी ग्राहक ने आरोपी महिला से संपर्क कर मीरा रोड स्थित एक होटल में तीन लड़कियों को भेजने की मांग की। आरोपी महिला तीनों युवतियों को लेकर होटल पहुंची। बातचीत के बाद फर्जी ग्राहक ने एक लड़की को कथित देह व्यापार के लिए चुना और तय रकम आरोपी महिला को दी। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारकर महिला दलाल सहित तीनों युवतियों को हिरासत में ले लिया।

3 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू

नयानगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में धकेली गई तीन वयस्क महिलाओं को रेस्क्यू कर कांदिवली स्थित रेस्क्यू फाउंडेशन में सुरक्षित भर्ती कराया है।

गिरफ्तार महिला आरोपी को 19 मई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच नयानगर पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त नवघर सोहेल शेख, पुलिस अधिकारियों अमर जगदाले, सुधीर थोराट, समाधान केंगर, अख्तर शेख, महेश खमगल, योगेश घुगे, समीर वालुंज, बाबासाहेब पाटिल, गोरख सनप, एमपीओ दुर्गा महाले तथा सानिका पाटिल की टीम ने अंजाम दी।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां