मुंबई मेट्रो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

मुंबई में मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, तेज हवाओं से उड़े लोहे के शीट, काम रोकने का फैसला

Mumbai Metro Updates: भारी बारिश के चलते MMRDA ने मेट्रो निर्माण स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। ठाणे और भायंदर में लोहे के शीट गिरने के बाद काम अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया।

रूपम सिंह

Mumbai Metro Construction: मुंबई महानगर क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मेट्रो परियोजनाओं के निर्माण स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं। प्राधिकरण ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि जोखिम पैदा करने वाले लोहे के शीट और अन्य अस्थायी संरचनाओं को तत्काल हटाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर निर्माण कार्य अस्थायी रूप से स्थगित करने का भी फैसला लिया गया है।

तेज हवाओं से उड़ने लगे थे लोहे के शीट

रविवार को हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान ठाणे और मीरा-भायंदर के कुछ निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए लोहे के शीट उड़ने और गिरने की घटनाएं सामने आई थीं। हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं मिली, लेकिन इससे स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में निर्माण, इसलिए बढ़ाई सतर्कता

एमएमआरडीए ने बताया कि मुंबई मेट्रो परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर मशीनरी, क्रेन और अस्थायी सुरक्षा शीट का उपयोग किया जाता है। तेज हवाओं और लगातार बारिश के दौरान ये सामग्री दुर्घटना का कारण बन सकती है। चूंकि अधिकांश निर्माण कार्य मुख्य सड़कों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चल रहे हैं, इसलिए किसी भी संभावित हादसे से बचने के लिए अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

नानासाहेब धर्माधिकारी मेट्रो स्टेशन पर हटाए गए शीट

भायंदर स्थित दीपक अस्पताल के पास निर्माणाधीन नानासाहेब धर्माधिकारी मेट्रो स्टेशन पर भी कई लोहे के शीट हटाए गए हैं। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसियों को मौसम की स्थिति के अनुसार नियमित निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

खराब मौसम रहने तक जरूरत के अनुसार रुकेगा काम

एमएमआरडीए ने स्पष्ट किया है कि जब तक भारी बारिश और खराब मौसम का दौर जारी रहेगा, तब तक परिस्थितियों के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर मेट्रो निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। प्राधिकरण ने संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और नागरिकों की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय