पुणे एयरपोर्ट पर जब्त ड्रग्स (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

कॉफी पैकेटों में छुपाकर हो रही थी मेथाक्वालोन की तस्करी, पुणे एयरपोर्ट पर 2.6 करोड़ का ड्रग्स जब्त

Pune News: पुणे एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने बैंकॉक से आई महिला से 5.23 किलो मेथाक्वालोन जब्त किया। 2.61 करोड़ की कीमत वाली यह ड्रग कॉफी पैकेटों में छिपाई गई थी। कस्टम की टीम ने महिला को गिरफ्तार किया।

आकाश मसने

Drugs Seized From Pune Airport: पुणे कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बैंकॉक से लौट रही एक महिला यात्री से 2.6 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित मादक दवा मेथाक्वालोन जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दवा उसके चेक-इन सामान में कॉफी के पैकेटों में छिपाई गई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, जब्त की गई मेथाक्वलोन का वजन 5,234.7 ग्राम है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 2.61 करोड़ रुपए है।

एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने 18 सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-241 से बैंकॉक से आ रही एक यात्री को रोका।

यात्री के सामान की तलाशी में सफेद पाउडर और क्रिस्टल के रूप में 5.23 किलोग्राम का एक पदार्थ मिला। फील्ड टेस्टिंग में इस पदार्थ के मेथाक्वलोन होने की पुष्टि हुई। इस प्रतिबंधित पदार्थ को जब्त कर लिया गया और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

इससे पहले भी जब्त हुआ है मेथाक्वलोन

इससे पूर्व अगस्त 2023 में पुणे में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की क्षेत्रीय इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई में 101 किलोग्राम से अधिक मेथाक्वलोन जब्त की थी।

जनवरी 2024 में पुणे पुलिस ने कोंढवा में एक आवासीय सोसायटी के पास से एक 27 वर्षीय अंगोला के नागरिक को गिरफ्तार किया था और उसके पास से 12 ग्राम से अधिक मेथाक्वलोन जब्त की थी।

क्या होता है मेथाक्वालोन?

मेथाक्वालोन (Methaqualone) एक सिंथेटिक सेडेटिव और हिप्नोटिक ड्रग है। इसे 1960 के दशक में नींद लाने और चिंता कम करने के लिए मेडिकल उपयोग में लाया गया था।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...