मराठा आरक्षण आंदोलन (Image- Social Media) 
महाराष्ट्र

मराठा आरक्षण आंदोलन ने हिलाई हुकूमत! प्रदेश भर से मुंबई पहुंच रहीं गाड़ियां, सियासी हलचल तेज

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन को नासिक से समर्थन मिला। भाकरी, ठेचा व पानी से भरे वाहन मुंबई भेजे गए। मनोज जरांगे के नेतृत्व में आंदोलन को statewide समर्थन मिल रहा है।

अर्पित शुक्ला

Nasik News: मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में मुंबई में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन को इगतपुरी तालुका और नासिक जिले के मराठा समुदाय से भारी समर्थन मिल रहा है। आंदोलन स्थल पर गए मराठा भाइयों के लिए भोजन और पानी की कमी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मराठा समुदाय ने विशेष पहल की है। इसी क्रम में, भाकरी (ज्वार या बाजरे की रोटी), ठेचा (हरी मिर्च और लहसुन की चटनी), पानी की बोतलें, और कच्चा राशन जैसी आवश्यक वस्तुओं से भरे सात से आठ पिकअप वाहन, साथ ही रसोइयों को भी मुंबई भेजा गया है। ग्रामीण इलाकों की मराठा महिलाओं ने अपने हाथों से बड़ी मात्रा में भाकरी बनाकर दी हैं, जिन्हें मुंबई भेजा गया है।

खाद्य आपूर्ति रोकने की कोशिश

इस संबंध में, स्वराज्य पार्टी के जिला प्रमुख डॉ. रूपेश नाठे ने मीडिया से बात करते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, सरकार ने मराठा समुदाय की खाद्य आपूर्ति रोकने की कोशिश की, लेकिन महाराष्ट्र के मराठा समुदाय की ताकत के आगे उनकी यह कोशिश असफल रही। आज पूरे महाराष्ट्र से इतना भोजन मुंबई पहुंच रहा है कि हम पूरी मुंबई को खिला सकते हैं। यही मराठा समुदाय की ताकत है।

मंत्री पद जा सकता है

डॉ. नाठे ने आगे कहा, भुजबल साहब, आप ओबीसी समुदाय की बैठक कर रहे हैं, हमें भी उसमें शामिल कीजिए, हम भी आएंगे। लेकिन आप इसके बजाय विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि आपका मंत्री पद पहले गया और अब भी जा सकता है। आपको अपने आसपास घूमने वाले चापलूसों को समझाना चाहिए।

डॉ. नाठे ने यह भी कहा, इस आंदोलन के लिए ओबीसी समुदाय की महिलाओं ने भी भाकरी बनाकर दी हैं। इसका मतलब है कि ओबीसी समुदाय हमारे साथ खड़ा है। अगर मनोज जरांगे के साथ कुछ भी बुरा होता है, तो मराठा समुदाय में सड़कों, ट्रेनों, और यहाँ तक कि हवाई सेवाओं को भी ठप करने की ताकत है। इस आंदोलन ने मराठा भाइयों में उत्साह और दृढ़ता का माहौल पैदा कर दिया है, और पूरे महाराष्ट्र से भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सामग्री मुंबई भेजी जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद थे।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?