महाराष्ट्र का मौसम प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अगले 4 दिन भारी बारिश और बिजली का खतरा, मौसम विभाग का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Maharashtra Weather Update: मुंबई मौसम विज्ञान केंद्र ने महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले चार दिनों तक तूफानी हवाओं और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी कर सुरक्षा निर्देश दिए हैं।

आकाश मसने

Maharashtra Rain Forecast 22 to 25 September: महाराष्ट्र में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मुंबई मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले चार दिनों तक गरज-चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए राज्य के दर्जनों जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई हिस्सों में इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का भारी खतरा बना रहेगा।

दिन-वार मौसम पूर्वानुमान और प्रभावित जिले

22 सितंबर: नासिक, नासिक घाट, अहिल्यानगर, ठाणे, रायगड, पुणे घाट, पुणे, सतारा, सतारा घाट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, कोल्हापुर घाट, सांगली, सोलापुर, बीड, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, परभणी, हिंगोली, यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गड़चिरोली जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।

23 सितंबर: नासिक, नासिक घाट, अहिल्यानगर, रायगड, पुणे घाट, पुणे, सतारा, सतारा घाट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, कोल्हापुर घाट, सांगली, सोलापुर, बीड, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, जालना, परभणी, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गड़चिरोली जिले में येलो अलर्ट जारी।

24 सितंबर: सतारा, सतारा घाट, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, कोल्हापुर घाट, लातूर, नांदेड़, जालना, परभणी, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गड़चिरोली।

25 सितंबर: वाशिम, बुलढाणा, अकोला, हिंगोली, अमरावती, यवतमाल, चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और गड़चिरोली जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।।

प्रशासन की चेतावनी और सुरक्षा गाइडलाइंस

महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

  • बिजली चमकते समय सुरक्षित स्थान पर रहें: खुले मैदानों, पेड़ों या लोहे के खंभों के नीचे शरण न लें।

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सतर्क इस्तेमाल: बारिश और बिजली कड़कने के दौरान टीवी, फ्रिज और मोबाइल चार्जिंग बंद रखें।

  • यात्रा के दौरान सावधानी: घाट क्षेत्रों और जलजमाव वाले रास्तों पर गाड़ी चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें।

  • किसानों के लिए सलाह: खेतों में कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर ढककर रखें।

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच