महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना, पुणे समेत 'इन' जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगस्त महीने में महाराष्ट्र समेत पूरे देश में बारिश का तीव्रता बढ़ने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण समेत घाटी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के आशंका को देखते हुए रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: मौसम विभाग ने अगस्त महीने में महाराष्ट्र समेत पूरे देश में बारिश का तीव्रता बढ़ने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने संभावना जताई है कि जून और जुलाई की तुलना में इस महीने औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अगले 10 दिन तक भारी बारीश की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। आईएमडी ने कहा कि अल नीनो खत्म होने के साथ ही ला लीना का असर महसूस होने लगा है। इसकी वजह से अगस्त सितंबर महीने में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगस्त और सितंबर में भारत में 422.8 मिमी से 106 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना है।

पुणे समेत इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

पुणे, सतारा और सांगली जिलों में मसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मुंबई, पालघर, ठाणे, नासिक, काल्हापुर, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया समेत आसपास के इलाकों के लिए बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा नंदुरबार, धुले, जलगांव, छत्रपति संभाजी नगर, जालना, बीड, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वाशिम, यवतमाल, वर्धा और नागपुर जिले में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें:-

रायगढ़ समेत इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण समेत घाटी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के आशंका को देखते हुए रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल