सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो) 
महाराष्ट्र

Maharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?

Maharashtra Weather Today: विदर्भ के 3 जिलों में लू का रेड अलर्ट, तो कोकण और पश्चिम महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान। किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह। जानें मौसम के मिज़ाज।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र का मौसम इस समय दो विपरीत स्थितियों का सामना कर रहा है। राज्य का एक हिस्सा जहां भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दूसरा हिस्सा मानसून पूर्व बारिश और तेज हवाओं की प्रतीक्षा कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 21 मई 2026 के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चेतावनी जारी की है।

उबल रहा विदर्भ, 3 जिलों में रेड अलर्ट

विदर्भ के लिए आज का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। तापमान में भारी वृद्धि और शुष्क हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। IMD ने अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों में कल 'सीवियर हीटवेव' (अति तीव्र उष्णता) का रेड अलर्ट जारी किया है। यहाँ दोपहर के समय पारा सामान्य से काफी ऊपर जाने की संभावना है। नागपुर, चंद्रपुर और यवतमाळ में भी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त पानी पीते रहें।

कोकण और पश्चिम महाराष्ट्र

दूसरी ओर, मानसून की आहट के साथ राज्य के तटीय और पहाड़ी इलाकों में राहत की फुहारें पड़ने की उम्मीद है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में आज तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ जोरदार बारिश होने का अनुमान है। कोल्हापुर, पुणे और सातारा के घाट क्षेत्रों में बिजली की कड़कड़ाहट और मध्यम बारिश की संभावना है। नासिक और अहिल्यानगर में आज दोपहर बाद अचानक मौसम बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। सांगली और सोलापुर में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं।

मराठवाड़ा का हाल

मराठवाड़ा के नांदेड और लातूर जिलों में आज हल्की बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं, जो भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दिलाएंगी। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों, विशेषकर मुंबई और पालघर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

किसानों के लिए विशेष परामर्श

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि, दोपहर की तेज धूप में पशुओं को छायादार स्थानों पर रखें। जिन किसानों की फसलें कटाई के लिए तैयार हैं, उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थानों या मंडियों तक पहुँचा दें, क्योंकि अचानक आने वाली आंधी और बारिश से नुकसान हो सकता है। बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें।

मानसून की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की प्रगति फिलहाल स्थिर है, लेकिन अगले 3 से 4 दिनों में इसके अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के और अधिक क्षेत्रों में सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल