महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की संभावना (फोटो- पीटीआई) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की संभावना, रायगढ़ समेत 'इन' जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों 1 से 4 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश होने का आशंका है। इसके ही मद्देनजर मौसम विभाग ने कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है। वहीं गुरुवार को मौसम विभाग ने मुंबई, कोंकण समेत विदर्भ के लिए मुसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बारिश की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने और यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग ने बताया कि पुणे और मुंबई में जारी भारी बारिश को पिछले कुछ दिनों से ब्रेक लग गया था। हालांकि हल्की बारिश जारी ही थी। सांगली और कोल्हापुर में भी बारिश की तीव्रता कम हो गई है। ऐसे में अगले दो दिनों में बारिश के जोर पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।

रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों 1 से 4 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश होने का आशंका है। इसके ही मद्देनजर मौसम विभाग ने कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा, कोल्होपुर, पुणे के साथ साथ विदर्भ के चंद्रपुर, गोंदिया, गडचिरोली के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई समेत इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

दूसरी और मुंबई, ठाणे, सिंधुदुर्ग, यवतमाल , नागपुर, वर्धा,भंडारा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बारिश की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने और यात्रा से बचने की अपील की है।

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक