TET पेपर लीक मामले (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

TET पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का तीसरे दिन प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग तेज

Mumbai TET Paper Leak: टीईटी पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने लगातार तीसरे दिन विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। शिवराज मोरे के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग की गई।

रूपम सिंह

Mumbai TET Paper Leak Youth Congress Protest: टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने लगातार तीसरे दिन मुंबई में विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महायुति सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक इस मामले में जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पेपर लीक से परीक्षा रद्द होने का आरोप

युवा कांग्रेस का आरोप है कि रविवार को प्रस्तावित टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र एक दिन पहले शनिवार को ठाणे में लीक हो गया था। इसके चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संगठन का कहना है कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और भर्ती तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरकार पर परीक्षा व्यवस्था में विफलता का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में विफल रही है। उनका कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने युवाओं का सरकारी भर्ती परीक्षाओं से भरोसा कमजोर किया है।

युवा कांग्रेस ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

पहले भी हुए थे विरोध प्रदर्शन

टीईटी पेपर लीक मामले को लेकर इससे पहले भी कांग्रेस से जुड़े छात्र और युवा संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री दादा भुसे को काले झंडे दिखाए थे, जबकि मुंबई युवा कांग्रेस ने उनके सरकारी आवास का घेराव किया था।

अब लगातार तीसरे दिन हुए प्रदर्शन के साथ युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मामले में जवाबदेही तय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन