अनिल देशमुख का उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला (फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

अनिल देशमुख का DCM देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला, कहा- '... तो वीडियो क्लिप करें सार्वजनिक'

उपमुख्यमंत्री फडणवीस  के आरोपों पर अनिल देशमुख ने कहा कि कल देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके पास मेरे कुछ वीडियो क्लिपिंग है, जिसमें मैं शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बारें में बोल रहा हूं। उन्हें उन वीडियो क्लिपिंग को सार्वजनिक करना चाहिए।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला बोला है। जिसके बाद राज्य की सियासत गरमाई है। देशमुख ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के एक ‘बिचौलिये' ने उन्हें मुकदमेबाजी में फंसने से बचने के लिए (तत्कालीन) महा विकास आघाडी सरकार के बड़े नेताओं के खिलाफ हलफनामा देने को कहा था। हालांकि, फडणवीस ने इस आरोप का खंडन किया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता देशमुख ने अप्रैल, 2021 में गृहमंत्री के पद इस्तीफा दे दिया था क्योंकि मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने उनपर आरोप लगाया था कि वह पुलिस को शहर के होटल एवं बार मालिकों से वसूली करने को कहते हैं।

राकांपा (एसपी) के नेता ने समाचार चैनलों से बातचीत में कहा कि (तब विपक्ष में रहे) फडणवीस द्वारा कथित रूप से भेजे गये एक व्यक्ति ने उनसे भेंट की थी और उसके पास तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे, तत्कालीन वित्त मंत्री अजित पवार और तत्कालीन परिवहन मंत्री अनिल परब को फंसाने वाले कई हलफनामे थे। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें खुद को भावी मुकदमेबाजी से बचाने के लिए इन हलफनामों पर दस्तखत कर देना चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

अनिल देशमुख ने कहा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनिल देशमुख ने कहा कि अगर मैंने ऐसा किया तो न ईडी और न ही सीबीआई मेरे पिछे आएगी। मुझ पर दबाव डाला गया कि लेकिन मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि भले ही मुझे उम्र भर के लिए जेल जाना पड़े मैं झूठे आरोप नहीं लगाऊंगा। मैं नहीं झुका तो मेरे पिछे ईडी और सीबीआई भेजी गई। देशमुख ने कहा कि मुझे झूठा हनलफनामा देने को कहा गया कि आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान का रेप कर उसे बालकनी से फेंक दिया।

सार्वजनिक करें वीडियो क्लिप

उपमुख्यमंत्री फडणवीस  के आरोपों पर अनिल देशमुख ने कहा कि कल देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके पास मेरे कुछ वीडियो क्लिपिंग है, जिसमें मैं शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बारें में बोल रहा हूं। उन्हें उन वीडियो क्लिपिंग को सार्वजनिक करना चाहिए।

देशमुख के खिलाफ कई वीडियो सबूत

इन आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "अनिल देशमुख को पता होना चाहिए कि उनकी ही पार्टी के नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार या विवादास्पद पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के विरूद्ध उनकी टिप्पणियों वाले कई वीडियो सबूतों के साथ मुझसे मुलाकात की है। यदि मुझपर झूठे आरोप लगाये जाते हैं तो मेरे पास इस सबूत को सार्वजनिक करने के सिवा कोई विकल्प नहीं होगा।'' भाजपा नेता ने कहा कि देशमुख उस मामले में बरी नहीं हुए हैं जिसमें उनपर पुलिस अधिकारियों को 100 करोड़ रुपये जुटाने का निर्देश देने का आरोप है, वह बस जमानत पर बाहर हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा