ठाणे क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त अमरसिंग जाधव और परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम सोर्स: सोशल मीडिया
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 IPS अधिकारियों के तबादले, 3 अफसरों को मिला एक्सटेंशन; देखें लिस्ट

Maharashtra IPS Transfer: गृह विभाग ने 16 IPS-RPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं, ठाणे के 3 पुलिस अफसरों को 1 साल का एक्सटेंशन मिला है। जानें कौन-कहां तैनात हुआ, देखें पूरी सूची।

आकाश मसने

Highlights

  • महाराष्ट्र में 16 पुलिस अफसरों की नई नियुक्तियां और ट्रांसफर हुआ।

  • ठाणे व कोंकण एसीबी के 3 पुलिस अधिकारियों का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाया गया।

  • मीना मखवाना को ठाणे ग्रामीण की अपर पुलिस अधीक्षक जिम्मेदारी मिली।

Maharashtra Police Transfer List: महाराष्ट्र गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और महाराष्ट्र पुलिस सेवा (RPS) के 16 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। 2 नवंबर 2026 को जारी किए गए शासन आदेश (GR) के अनुसार, पुलिस स्थापना बोर्ड क्रमांक 1 की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इस आदेश की सबसे खास बात ठाणे पुलिस बल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को मिला एक साल का सेवा विस्तार है, जिसकी चर्चा पूरे विभाग में हो रही है।

ठाणे और कोंकण के 3 अफसरों को 1 साल का एक्सटेंशन

महाराष्ट्र गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक, ठाणे शहर पुलिस क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त अमरसिंग जाधव और परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। इसके अलावा कोंकण परिक्षेत्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील को भी उनके पद पर एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया गया है। इन अधिकारियों को अपने-अपने पदों पर एक और साल कार्य करने का अवसर मिला है।

ठाणे और आसपास के प्रमुख तबादले

इसी आदेश में ठाणे ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक अनमोल मित्तल का तबादला बीड जिले के अंबाजोगाई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। वहीं, ठाणे शहर परिमंडल 1 की पुलिस उपायुक्त मीना मखवाना को अब ठाणे ग्रामीण का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जयंत बजबळे की नियुक्ति ठाणे शहर में पुलिस उपायुक्त के रूप में की गई है।

क्र.अधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापनानई पदस्थापना / आदेश
1अनमोल मित्तलअपर पुलिस अधीक्षक, ठाणे (ग्रामीण)अपर पुलिस अधीक्षक, अंबाजोगाई, बीड
2आकांक्षा यादवउपविभागीय पुलिस अधिकारी, रत्नागिरीउपविभागीय पुलिस अधिकारी, औसा, लातूर
3संदीप जाधवप्रतीक्षाधीनउपविभागीय पुलिस अधिकारी, औसा, नांदेड़
4शिवराज पाटीलअपर पुलिस अधीक्षक, नांदेड़ (ACB कोंकण)1 वर्ष का एक्सटेंशन (उसी पद पर)
5अमरसिंग जाधवपुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा, ठाणे शहर1 वर्ष का एक्सटेंशन (उसी पद पर)
6प्रशांत कदमपुलिस उपायुक्त, परिमंडल 5, ठाणे शहर1 वर्ष का एक्सटेंशन (उसी पद पर)
7मीना मखवानापुलिस उपायुक्त, परिमंडल 1, ठाणे शहरअपर पुलिस अधीक्षक, ठाणे (ग्रामीण)
8वैशाली ईश्वर कडुकरअपर पुलिस अधीक्षक, सातारापुलिस अधीक्षक, अपराध अन्वेषण विभाग, पुणे
9चेतना तिडकेअपर पुलिस अधीक्षक, अंबाजोगाई, बीडपुलिस अधीक्षक (अभियान), एंटी नारकोटिक्स सेल, नागपुर
10जयंत बजबलेपुलिस अधीक्षक, नागरिक अधिकार संरक्षण, ठाणेपुलिस उपायुक्त, ठाणे शहर
11सूरज गुरवपुलिस उपायुक्त, ठाणे शहरअपर पुलिस अधीक्षक, नांदेड़
12नरसिंग यादवप्रतीक्षाधीनअपर पुलिस अधीक्षक, सातारा / नागरिक अधिकार संरक्षण, ठाणे
13धनंजय अनंत जाधवसहायक पुलिस आयुक्त, पिंपरी चिंचवडपुलिस उप अधीक्षक, जिला जाति प्रमाण पत्र जांच समिति, सातारा
14विकास संपत नाईकपुलिस उप अधीक्षक, नागरिक अधिकार संरक्षण, नागपुरअपर उपायुक्त, राज्य गुप्तवार्ता विभाग, मुंबई
15संकेत सतीश गोसावीपुलिस उप अधीक्षक, CID, पुणेउपविभागीय पुलिस अधिकारी, रत्नागिरी उपविभाग
16कुमार भिकाजी चौधरीउपविभागीय पुलिस अधिकारी, औसा, लातूरपुलिस उप अधीक्षक, महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नासिक
17सुधीर पुंडलिक नांदणवारप्रतीक्षाधीनउपविभागीय पुलिस अधिकारी, तुमसर उपविभाग, भंडारा
18संतोष वैरागडेसहायक पुलिस आयुक्त, एटीएस (ATS)उपविभागीय पुलिस अधिकारी, मालेगांव कैंप, नासिक
19श्रीकांत चंद्रकांत कांकालपुलिस उप अधीक्षक, ईओडब्ल्यू (EOW), बीडपुलिस उप अधीक्षक, एसटी प्रमाण पत्र जांच समिति, छत्रपति संभाजीनगर

19 अधिकारियों के तबादले, नई पदस्थापना और कार्यकाल विस्तार

इस सूची में महाराष्ट्र पुलिस विभाग के कुल 19 अधिकारियों के तबादले, नई पदस्थापना तथा कार्यकाल विस्तार किया गया है। इस फेरबदल के तहत कुल 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही 3 वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही 1 वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। वहीं, जयंत बजबले (पुलिस अधीक्षक, नागरिक अधिकार संरक्षण, ठाणे) को प्रतीक्षाधीन रखते हुए उनकी पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल