Pic: Social Media 
महाराष्ट्र

मुंबई : नवाब मलिक के दामाद कार दुर्घटना में घायल, सिर में चोट, ICU में एडमिट

NCP के नेता नवाब मलिक के दामाद तब घायल हो गए, जब उनके SUV के चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दीवार से टकरा गई।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: मध्य मुंबई के कुर्ला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक के दामाद तब घायल हो गए, जब उनके SUV के चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दीवार से टकरा गई।

इस बाबत पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना कुर्ला पश्चिम स्थित एक अस्पताल के बाहर हुई, जिसमें नवाब मलिक के दामाद समीर खान घायल हो गए। बताया गया कि खान अपनी पत्नी नीलोफर के साथ नियमित जांच के लिए एक निजी अस्पताल गए थे।

लेकिन जैसे ही दंपति अपने ‘SUV' कार में बैठे, वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पास की इमारत की दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में खान के सिर पर चोटें आई हैं। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से खान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वह फिलहाल आईसीयू में हैं। घटना की जांच की जा रही है।

यह भी खबर है कि नवाब मलिक की बेटी और दामाद दरअसल एक अस्पताल में नियमित जांच के बाद लौट रहे थे। लेकिन जब वे कार में बैठ रहे थे, तो कार चालक ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया और कार सीधे दीवार से जा टकराई। घटना पर विवरण का इंतजार है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

पहले अर्बन नक्सल अब दिमागी नक्सल! PM मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके पास मास्टर अब्यूजर की डिग्री

NHM Recruitment 2026: स्टाफ नर्स समेत 38 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से वॉक-इन इंटरव्यू , जाने सैलरी

TMC में नया सियासी भूचाल! बागी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कुणाल घोष, ममता गुट में मची खलबली

यूपी में अब नहीं बिकेगा नकली पनीर-घी, योगी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन