महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव रिजल्ट लाइव डिजाइन फोटो
महाराष्ट्र

Maharashtra MLC Election Results LIVE: महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटों पर मतगणना शुरू

Maharashtra MLC Election Counting LIVE: महाराष्ट्र विधान परिषद के 5 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।

आकाश मसने

Maharashtra MLC Election Graduate and Teacher Constituencies Results LIVE: महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। राज्य के 5 प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में बीते शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक मतदान हुआ था। इन 5 सीटों पर कुल 182 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह चुनाव आम चुनावों से पूरी तरह अलग होता है क्योंकि इसमें सिंगल ट्रांस्फरेबल वोट सिस्टम और प्रेफरेंस वोटिंग का उपयोग किया जाता है।

नागपुर संभाग में 204 वैध डाक मत, 34 वोट अमान्य

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना शुरू। नागपुर संभाग में कुल 238 डाक मत डाले गए थे, इनमें से 34 मत अमान्य हो गए। कुल 204 वैध डाक मत हैं।

पुणे के मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा

महाराष्ट्र विधान परिषद के पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा हो गया है। मतगणना के दौरान पता चला कि 8 मतपेटियों पर आधिकारिक सील नहीं लगी थी, जिस पर महाविकास अघाड़ी की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने आपत्ति जताई। इस घटना के बाद चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस हो गई। इस विवाद के चलते मतगणना केंद्र पर तनाव बढ़ गया और सुरक्षा कारणों से मतगणना प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

नागपुर के मानकापुर इंडोर स्टेडियम में मतगणना जारी

नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। नागपुर के मानकापुर इंडोर स्टेडियम स्थित मतगणना केंद्र का दृश्य सामने आया है।

पुणे में ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के लिए 100 और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र के लिए 42 टेबल

पुणे विधान परिषद के ग्रेजुएट्स और टीचर्स दोनों निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती आज बालेवाड़ी स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में शुरू हुई। गिनती की प्रक्रिया तेजी और सुचारू रूप से पूरी हो, इसके लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 5 हॉल में कुल 100 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक हॉल में 10-10 टेबल की दो कतारें हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 हॉल में 42 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक हॉल में 7-7 टेबल की दो कतारें हैं।

महाराष्ट्र में इन 5 सीटों पर हो रहा चुनाव

  • 3 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: औरंगाबाद विभाग, पुणे विभाग और नागपुर विभाग।

  • 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: अमरावती विभाग और पुणे विभाग।

  • कुल मैदान में उम्मीदवार: 182 प्रत्याशी।

  • मतगणना की तिथि: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

इस प्रणाली में सिर्फ सबसे ज्यादा वोट पाना ही जीत की गारंटी नहीं होती, बल्कि उम्मीदवार को विनिंग कोटा हासिल करना अनिवार्य होता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट