प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
महाराष्ट्र

Maharashtra SSC Result ATKT: 41,065 छात्रों को मिली ATKT, क्या कर पाएंगे कक्षा 11वीं में एडमिशन

Maharashtra Class 10th ATKT Rules: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। राज्य का कुल पास प्रतिशत 92.09% रहा। जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली, उनके लिए ATKT का विकल्प उपलब्ध है।

आकाश मसने

Maharashtra SSC Result ATKT Rules: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। यह जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी की गई है। पूरे राज्य में 92.09 प्रतिशत छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए है। मेधावी छात्रों के साथ-साथ 41,065 छात्रों को ATKT मिली है।

यह परीक्षा राज्य के सभी 9 मंडल बोर्डों में आयोजित की गई थी। इसमें पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण शामिल है। राज्य में कुल 1,555,026 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,542,472 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 1,420,486 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09 रहा।

क्या है ATKT और इसके नियम?

मेधावी छात्रों के साथ-साथ, पूरे राज्य में 41,065 छात्रों को ATKT मिली है। 10वीं कक्षा के लिए ATKT का प्रावधान लागू किया गया है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है फिर भी उसे 11वीं कक्षा में प्रवेश दे दिया जाता है। इस प्रावधान को Allowed to Keep Terms यानी ATKT कहा जाता है। इसके जरिए छात्र 11वीं कक्षा में प्रवेश ले सकता है। हालांकि, 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने से पहले छात्र के लिए 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पास करना अनिवार्य है। यदि ऐसा कोई छात्र जून-जुलाई 2026 या फरवरी-मार्च 2027 की परीक्षाओं में से किसी एक को पास कर लेता है और साथ ही 11वीं कक्षा की परीक्षाएं भी पास कर लेता है तो उसे 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में बैठने के लिए योग्य माना जाएगा।

10वीं छात्राओं ने मारी बाजी

कक्षा 10वीं की बाेर्ड परीक्षा में महाराष्ट्र के सभी 9 डिविजन में 94.96% छात्राएं पास हुईं। वहीं 89.56% छात्रों ने भी कक्षा 10वीं की परीक्षा में बाजी मारी। हर साल की तरह इस साल में लड़कियों के पास होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.40 प्रतिशत अंक अधिक है। पूरे महाराष्ट्र में 4,31,164 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं 3,80,437 छात्र द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की तो 1,34,134 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

किस डिवीजन का कैसे रहा रिजल्ट

क्रम संभाग उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
1 कोंकण 97.62%
2 कोल्हापुर 95.47%
3 मुंबई 94.97%
4 पुणे 94.24%
5 नासिक 90.53%
6 अमरावती 90.50%
7 नागपुर 89.07%
8 लातूर 88.42%
9 छत्रपति संभाजीनगर 88.41%

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2026 में कोंकण संभाग ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.62% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं कोल्हापुर 95.47%  के दूसरे और मुंबई 94.97% रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी