प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
महाराष्ट्र

MSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; यहां देखें अपना स्कोर

Maharashtra Board 12th Result: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल कुल 89.79% छात्र सफल हुए हैं। कोंकण रीजन अव्वल रहा, जबकि लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Maharashtra 12th Board Exam Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (स्टेट बोर्ड) की 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया गया। इस साल 12 वीं का रिजल्ट 89.79 परसेंट रहा। इस साल रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले करीब 2.9 परसेंट की कमी आई है।

कोंकण रिजन टॉप पर

कोंकण रिजन में सबसे ज्यादा 94.14 परसेंट रिजल्ट आया है, जबकि लातूर रीजन में सबसे कम 84.14 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। स्टेट बोर्ड के चेयरमैन त्रिगुण कुलकर्णी ने स्टेट बोर्ड में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा की। इस मौके पर बोर्ड सेक्रेटरी डॉ. दीपक माली, एजुकेशन कमिश्नर सचिंद्र प्रताप सिंह, बालभारती डायरेक्टर अनुराधा ओक, डायरेक्टर कृष्णकुमार पाटिल, सेकेंडरी जॉइंट डायरेक्टर डॉ. श्रीराम पनझड़े, कोल्हापुर डिविजनल बोर्ड प्रेसिडेंट राजेश क्षीरसागर मौजूद थे।

93.25 प्रतिशत लड़कियां सफल

12वीं परीक्षा में एक बार फिर राज्य की लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों के मुकाबले शानदार सफलता अर्जित की है। 93.25 परसेंट लड़कियां पास हुईं, जबकि 86.80 परसेंट लड़के पास हुए। इस तरह लड़कों के मुकाबले 6.35 परसेंट ज़्यादा लड़कियों का रिजल्ट आया है। जिन 154 सब्जेक्ट्स की परीक्षा ली गई,उनमें से 26 सब्जेक्ट्स का रिजल्ट 100 परसेंट रहा।

ब्रांच के हिसाब से रिजल्ट

  • साइंस – 96.44 प्रतिशत
  • आर्ट्स – 78.02 प्रतिशत
  • कॉमर्स – 87.04 प्रतिशत
  • प्रोफेशनल कोर्स – 82.74 प्रतिशत
  • ITI – 81.78 प्रतिशत

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

12वीं बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। ग्रेडिंग प्रणाली के मुताबिक, 75 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर को डिस्टिंक्शन (Distinction) माना जाता है, जबकि 60 से 74 प्रतिशत के बीच के अंक प्रथम श्रेणी की श्रेणी में आते हैं। यही मानदंड 2026 के परिणामों पर भी लागू होंगे।

कहां चेक करें बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट?

  1. https://results.digilocker.gov.in
  2. https://mahahsscboard.in/mr/result
  3. https://hscresult.mkcl.org
  4. https://results.targetpublications.org/hsc-2026

महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी किया गया है। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की