चुनाव से पहले 'महायुति' ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र : चुनाव से पहले 'महायुति' ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड, अठावले भी रहे मौजूद

महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं आज महाराष्ट्र की 'महायुति' सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

राहुल गोस्वामी

मुंबई : जहां एक तरफ महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं महाराष्ट्र में सिंगल फेज में आगामी 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं  इस चुनाव नतीजे आगामी 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आगामी 26 नवंबर को  खत्म हो रहा है।

वहीं आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'महायुति' सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस खास मौके पर आरपीआई (ए) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद रहे।

इस मौके पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) पर ‘‘विकास विरोधी दृष्टिकोण'' के साथ काम करने का आरोप लगाया।

वहीं DCM अजीत पवार ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनकी सरकार की ‘लाडकी बहिन' जैसी योजनाओं को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से उनके विरोधी चकित हैं। शिंदे, फडणवीस और पवार ने विपक्ष पर ‘‘झूठा विमर्श'' गढ़ने का भी आरोप लगाया।

आज CM शिंदे ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता आम आदमी के लिए एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन MVA ‘‘विकास विरोधी दृष्टिकोण'' से काम कर रहा है। MVA में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

आज DCM फडणवीस ने कहा कि, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार परिवर्तनकारी योजनाएं लेकर आयी है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज