-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Haryana Bjp Cm Mla Meeting Nayab Singh Saini Anil Vij Amit Shah
नायब सैनी ही फिर होंगे हरियाणा के नए CM, चुने गए विधायक दल का नेता
- Written By: राहुल गोस्वामी
हरियाणा में नायब सैनी ही फिर अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। बीते बुधवार को पंचकूला में BJP की मीटिंग में उन्हें सर्वसम्मत से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

नायब सैनी ही बने रहेंगे हरियाणा के CM
पंचकूला: हरियाणा में नायब सैनी ही फिर अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। बीते बुधवार को पंचकूला में BJP की मीटिंग में उन्हें सर्वसम्मत से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज इस मीटिंग में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और विधायक कृष्ण बेदी ने सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।
Nayab Singh Saini chosen as leader of Haryana BJP Legislature Party; to take oath as Haryana CM for the second time tomorrow, October 17 pic.twitter.com/t8lJRaUCi0 — ANI (@ANI) October 16, 2024
कहा जा रहा है कि BJP विधायक दल अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचेंगें। बीते गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण है। वहीं पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार हो रहा है। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत BJP और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता भी मौजूद रहेंगे।
#WATCH | Nayab Singh Saini chosen as the leader of Haryana BJP Legislative party; to take oath as Haryana CM for the second time tomorrow, October 17 pic.twitter.com/qnwAvr3DL1 — ANI (@ANI) October 16, 2024
आज अमित शाह ने मीटिंग के बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि, अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा। जहां सभी विधायकों की सहमति के बाद नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र : चुनाव से पहले ‘महायुति’ ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड
जानकारी दें कि, नायब सिंह सैनी बीते 12 मार्च 2024 को पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए थे। वहीं इससे पहले वो हरियाणा BJP के अध्यक्ष भी थे। साल 2019 में वे सांसद चुने गए थे। उनके राजनीतिक सफर को देखें तो वो BJP के प्रदेश महामंत्री, जिला महामंत्री और जिलाध्यक्ष के तौर पर भी वह कार्य कर चुके हैं। साल 2014 में सैनी नारायणगढ़ से विधायक बने और फिर 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। सैनी अंबाला के नारायणगढ़ से आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ BJP के वरिष्ठ नेता, मुरली मनोहर ने युवतियों पर बल प्रयोग को बताया गलत
भाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
यहां पढ़ें – आज हरियाणा BJP विधायक दल की मीटिंग, सैनी होंगे CM चेहरा
जानकारी दें कि हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे बीते 8 अक्टूबर को घोषित किए गए हैं। इस बार राज्य में BJP ने तीसरी बार जीत हासिल की है। वहीं राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में BJP को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं। अब विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण समारोह आगामी गुरुवार को होगा। कल होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Haryana bjp cm mla meeting nayab singh saini anil vij amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों के समर्थन में साथ आए ठाकरे बंधु: 26 जुलाई को मुंबई में तिरंगा मार्च; उद्धव-राज का सरकार पर सीधा हमला
Jul 24, 2026 | 09:54 AMपाकिस्तान ने CJP Protest को बताया भारत का आंतरिक मामला, टिप्पणी करने से किया इनकार
Jul 24, 2026 | 09:50 AMनवभारत विशेष: 9वीं में तीसरी भाषा क्यों थोप रहे? सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की नीति पर उठाए गंभीर सवाल
Jul 24, 2026 | 09:49 AMAsha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
Jul 24, 2026 | 09:49 AMShare Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
Jul 24, 2026 | 09:47 AMMost Awaited Actors 2026: किंग से फौजी तक, 2026 में इन दिग्गज एक्टर्स की दमदार वापसी मचाएगी तहलका
Jul 24, 2026 | 09:44 AMRudraksha Benefits: रुद्राक्ष पहनने से मिलते हैं कई बड़े फायदे, जानिए इसके प्रकार और धारण करने के सही नियम
Jul 24, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














