शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी 
महाराष्ट्र

शाइना एनसी बनीं शिवसेना प्रवक्ता, एकनाथ शिंदे ने किया नियुक्त, एक साल तक रहेंगी पद पर

Shaina NC News: फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं शाइना शिवसेना गुट की प्रवक्ता बनाईं गई हैं, आने वाले एक साल तक यह अपने कार्यकाल का पद संभालेंगी। एकनाथ शिंदे ने यह निर्णय लिया है।

गीतांजली शर्मा

Shaina NC National Bjp Spokes Person:  शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी को महाराष्ट्र में शिवसेना पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की, जो शिवसेना के प्रमुख व वहां के उपमुख्यमंत्री हैं। नेता शाइना एनसी को महाराष्ट्र में शिवसेना पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इनकी यह नियुक्ति उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की, जो शिवसेना के प्रमुख व वहां के उपमुख्यमंत्री हैं। शाइना पहले फैशन डिजाइनर हुआ करती थीं बाद में उन्होंने राजनीति की तरफ अपना रुख कर लिया। शाइना, भाजपा पार्टी की सदस्य हुआ करती थीं। साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही वह शिवसेना में शामिल हो गईं थीं। बाद में उन्होंने महानगर की मुंबादेवी सीट से 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव में वह हार गईं। लगभग 20 सालों तक बीजेपी से उनका नाता जुड़ा रहा।

मुंबादेवी सीट से कैसे मिली इन्हें टिकट?

बीते साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन शाइनी एनसी ने सबको चौंका दिया था। फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं बीजेपी प्रवक्ता एकनाथ शिंदे की गुट में शामिल हो गईं। मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से जैसे ही उन्हें टिकट मिली शाइना ने शिवसेना पार्टी से जुड़ने का निर्णय ले लिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पूरा श्रेय दिया। वह विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए हर क्षण प्रतिबद्ध रह उनकी आवाज बनना चाहती थीं। महाराष्ट्र के इस राजनीतिक गुट में शामिल होकर उनका ये सपना पूरा हुआ था।

दरअसल मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र मुंबई लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस सीट पर कांग्रेस के अमीन पटेल 2009 से ही विधायक हैं। ऐसे में इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

पहले भाजपा शाइना को वर्ली से उतारना चाहती थी। हालांकि आदित्य ठाकरे के खिलाफ यहां से एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मिलिंद देवड़ा को टिकट दे दिया। इसी की भरपाई को पूरा करने के लिए शिवसेना ने मुंबादेवी सीट से शाइना को टिकट दे दिया।

शाइना एनसी का फैशन डिजाइनर से लेकर राजनीति तक का सफर

शाइना एनसी एक फैशन डिजाइनर हैं। कभी वह बुटिक भी चलाया करती थीं। बॉलीवुड के एक्टर भी उनके काम को पसंद करते हैं। उनके डिजाइन किए हुए कपड़े कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने पहने हैं। उनकी डिजाइन की हुई साड़ियों की एक अलग पहचान है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में तेज साड़ियां पहनने का रिकार्ड उन्होंने दर्ज किया है। दिवंगत बीजेपी नेता एकनाथ मुंडे ने राजनीति में उनकी इंट्री करवाई थी। साल 2004 में वह बीजेपी में शामिल हुई थीं। 20 साल तक वह बीजेपी से जुड़ी रहीं। साल 2013 में वह बीजेपी की पार्टी प्रवक्ता भी बनाई गईं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला