सांकेतिक तस्वीर 
लातूर

लातूर में बारिश ने मचाई तबाही...40 घंटे बाद मिले पांच लोगों के शव, इलाके में मचा हड़कंप

Heavy Rain Maharashtra: लातूर में भारी बारिश के दौरान बहे पांच लोगों के शव 40 घंटे की तलाश के बाद मिले। एक ऑटोरिक्शा हादसे में दो बचे, तीन के शव बरामद, दो अन्य डोंगरगांव झील में मिले।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में भारी बारिश के बीच बहे पांच लोगों के शव लगभग 40 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, सुदर्शन कर्बा घोनशेट्टी (27) मंगलवार सुबह खेतों से लौटते समय तिर्रु नदी में डूब गए।

उसी दिन जलकोट तालुका में एक पुल के ऊपर से पानी का बहाव तेज होने के कारण ऑटोरिक्शा में सवार पांच लोग नदी की तेज धारा में बह गए थे। उन्होंने बताया कि बाद में उनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे जब यह घटना घटी तब ऑटोरिक्शा मलहिप्परगा जा रहा था।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घोशेट्टी, ऑटोरिक्शा चालक संग्राम सोनकांबले और यात्री विट्ठल गवले के शव बृहस्पतिवार को 40 घंटे की तलाशी के बाद बरामद किए गए। उदगीर निवासी वैभव पुंडलिक गायकवाड़ (24) और संगीता मुरहारी सूर्यवंशी (32) के शव डोंगरगांव झील में मिले।''

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग और पुलिस दल बचाव अभियान में जुटे हैं। लातूर में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने जिले में 480 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है, हालांकि उन्होंने कहा कि विस्तृत क्षति आकलन के बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा। - एजेंसी इनपुट के साथ

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई