(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
लातूर

लातूर में HIV पीड़ित नाबालिग से दुष्कर्म, शेल्टर होम के संस्थापक समेत 5 गिरफ्तार

Latur News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में आश्रय गृह में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सेवालय के संस्थापक और अधीक्षक भी शामिल हैं।

आकाश मसने

Latur Crime News: महाराष्ट्र के लातूर शहर में आश्रय गृह (shelter home) में HIV संक्रमित नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपी को रविवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अमित अंकुश वाघमारे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

लातूर जिले के एक बाल आश्रय गृह में लड़की के साथ कथित तौर पर दो साल तक दुष्कर्म किया गया और उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। मामले में अब तक आश्रय गृह के संस्थापक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

धाराशिव में दर्ज हुआ था मामला

लड़की द्वारा उसके गृह जिले धाराशिव के ढोकी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ये घटनाएं 13 जुलाई 2023 से इस साल 23 जुलाई के बीच हासेगांव स्थित एचआईवी संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह सेवालय में हुईं। पुलिस के अनुसार, आश्रय गृह के एक कर्मचारी ने लड़की के साथ कथित तौर पर 4 बार दुष्कर्म किया। शेल्टर होम प्रबंधन ने उसकी कोई मदद नहीं की और यहां तक कि अधिकारियों के लिए उसके द्वारा लिखा गया पत्र भी फाड़ दिया गया।

बिना सहमति के कराया गर्भपात

पुलिस ने पहले बताया था कि जब वह बीमार पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह 4 महीने की गर्भवती है, जिसके बाद आरोपी ने उसकी सहमति के बिना एक डॉक्टर से गर्भपात करवा दिया।

ये पांच आरोपी गिरफ्तार

सेवालय के संस्थापक रवि बापटले, इसकी अधीक्षक रचना बापटले, कर्मचारी रानी वाघमारे और पूजा वाघमारे को शुक्रवार को मामले में गिरफ्तार किया गया और शनिवार को सत्र अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि अमित वाघमारे को रविवार को सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि चूंकि सभी पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत सोमवार (28 जुलाई) को समाप्त हो रही है, इसलिए उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने बताया कि उस अस्पताल के संबंध में जांच की जा रही है जहां नाबालिग को कथित तौर पर गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी