हर्षवर्धन सपकाल व गोपीचंद पडलकर (सोर्स: डिजाइन फोटो) 
लातूर

हर्षवर्धन सपकाल का सिर सड़े हुए प्याज जैसा है; भाजपा नेता गोपीचंद पडलकर ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया

Onion Crisis Maharashtra: भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने हर्षवर्धन सपकाल के सड़े हुए प्याज वाले बयान पर पलटवार करते हुए देवेंद्र फडणवीस का बचाव किया। जानें कैसे पडलकर ने विपक्ष को चेतावनी दी।

गोरक्ष पोफली

Gopichand Padalkar Slams Harshvardhan Sapkal: जत विधापसभा क्षेत्र से विधायक गोपीचंद पडलकर ने महाराष्ट्र की राजनीति में प्याज संकट और जल प्रबंधन को लेकर विपक्ष विशेशकर हर्षवर्धन सपकाल के आरोपों पर एक तीखी प्रतिक्रिया है। पडलकर ने विपक्षी नेता हर्षवर्धन सपकाल पर कड़ा प्रहार करते हुए उनके दिमाग की तुलना सड़े हुए प्याज से की व कहा सपकाल का दिमाग सड़े हुए प्याज की दुर्गंध की तरह है । उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्याज के मुद्दे की आड़ में देवेंद्र फडणवीस को निशाना बनाने की कोशिश की गई, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका करारा जवाब देंगे।

सरकार का बचाव और किसानों की स्थिति

उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार प्याज के मुद्दे पर बेहद संवेदनशील है और मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ स्तर पर इसके समाधान के लिए बैठकें आयोजित की गई हैं। पडलकर ने पिछली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उनके समय में किसानों पर गोलियां चलाई गईं और महाराष्ट्र का लगभग 70% हिस्सा सूखे की स्थिति में रहा क्योंकि वे प्रभावी योजनाएं लागू करने में विफल रहे।

देवेंद्र फडणवीस को वॉटरमैन की उपाधि

पडलकर ने देवेंद्र फडणवीस को वॉटरमैन के रूप में संबोधित करते हुए उनके जल प्रबंधन कार्यों की सराहना की है। उन्होंने उल्लेख किया कि जत तहसील में उनके नेतृत्व में दो से चार हजार करोड़ रुपये के काम हो रहे हैं। उन्होने टेंभू योजना क बारे में बताते हुए कहा कि इसमें लगभग 7000 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। उन्हाने यह भी बताया कि समुद्र में बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को मराठवाड़ा के सूखाग्रस्त इलाकों तक पहुँचाने और नदियों को आपस में जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना भी जारी हैं।

पडलकर की चेतावनी

अंत में, गोपीचंद पडलकर ने दोहराया कि वर्तमान सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्याज के प्रश्न पर उचित मार्ग निकाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग केवल राजनीति के लिए सरकार पर गंदी बयानबाजी कर रहे हैं, उन्हें उनके कार्यों का परिणाम भुगतना होगा। यह बयान पूरी तरह से फडणवीस के नेतृत्व का बचाव करने और विपक्षी दलों की पिछली विफलताओं को उजागर करने पर केंद्रित है।

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल