किसानों से मिलते MLA आदित्य ठाकरे  (सोर्सः सोशल मीडिया)
लातूर

सूखा घोषित होने पर लातूर में आदित्य ठाकरे ने उठाया किसानों का मुद्दा, हर प्रभावित किसान तक पहुंचे सहायता

Aaditya Thackeray In Latur: महाराष्ट्र की 265 तहसीलों में सूखा घोषित होने के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि राहत सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि हर प्रभावित किसान तक मदद पहुंचनी चाहिए।

आलोक उमाकृष्ण

Drought Relief Farmers Marathwada: शिवसेना UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा है कि महायुति सरकार ने राज्य के 265 तहसीलों में सूखा घोषित कर दिया है।

लेकिन यह घोषणा सिर्फ कागजों पर नहीं रहना चाहिए बल्कि इसका लाभ हर प्रभावित किसान तक पहुंचना चाहिए। आदित्य ने यह बात शनिवार को मराठवाडा दौरे पर मीडिया से बातचीत में कही।

किसानों से संवाद कर रहे आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे मराठवाड़ा के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा कर किसानों से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से महाराष्ट्र में सूखा घोषित करने की मांग कर रही थी।

उनके मुताबिक, सरकार ने सूखे की घोषणा करने में देरी की है। अब घोषणा के बाद प्रभावित किसानों तक समय पर राहत और जरूरी सहायता पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

आठ जिलों में किसानों से संवाद करेंगे आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे अपने दो दिवसीय मराठवाड़ा दौरे के दौरान कई सूखा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। इस दौरान वे सोलापुर, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, हिंगोली, परभणी, जालना और छत्रपति संभाजीनगर समेत अन्य जिलों का दौरा करेंगे।

ठाकरे किसानों से सीधे संवाद कर सूखे के कारण पैदा हुई समस्याओं और फसल नुकसान की जानकारी लेंगे। साथ ही, वे किसानों की मांगों और मौजूदा परिस्थितियों को समझने का प्रयास करेंगे। दौरे के दौरान स्थानीय स्तर पर किसानों से बातचीत भी करेंगे।

राजनीति से ऊपर उठकर किसानों की मदद की अपील

आदित्य ठाकरे ने कहा कि मौजूदा सूखे की गंभीर स्थिति में राजनीतिक मतभेदों को अलग रखकर प्रभावित किसानों की मदद करना जरूरी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की अपील की।

ठाकरे के मुताबिक, सूखे से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत, आर्थिक सहायता और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों के हित में सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

आदित्य ने चेतावनी दी कि मौजूदा सूखे की स्थिति का असर सिर्फ खेती-बाड़ी के सेक्टर तक ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि शहरी इलाकों पर भी इसका असर होगा।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा