महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

Maharashtra News Live Aug 11: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की पूरी खबरें

Maharashtra News Live Updates: पुणे के दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही 2 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा की है।

आकाश मसने

Maharashtra Breaking News LIVE Updates: शरद पवार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। राउत ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया है कि शरद पवार से मिलने वाले लोग उद्धव ठाकरे से भी मिले थे। शरद पवार ने कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने उनसे मिले थे और उन्होंने 160 सीटों पर जीत दिलाने की पेशकश की थी। इसके बाद संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और प्रस्ताव देने वालों के बीच बातचीत हुई थी। उद्धव ने उनसे कहा था कि देश में जो माहौल है, उसे देखते हुए हम लोकसभा में 100 प्रतिशत जीतेंगे। महाराष्ट्र में हम जीतेंगे।

रायगढ़-नासिक में शिंदे को झटका

महायुति सरकार में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी पार्टी के मंत्री भरत गोगावले एवं दादा भुसे 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को रायगढ़ एवं नासिक जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण का गौरव इस बार भी हासिल नहीं कर पाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

अब बिना 'डिजी ऐप' के मंत्रालय में एंट्री नहीं

सरकार ने मंत्रालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली (पास) शुरू की है। नतीजतन आगंतुक अब बिना डिजी एंट्री पास के मंत्रालय में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। नई व्यवस्था 15 अगस्त से लागू हो जाएगी। इसलिए, अब अगर किसी आम नागरिक को मंत्रालय में आना है, तो उन्हें डिजिटल माध्यम से प्रवेश पत्र हासिल करना होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें

भ्रष्ट है आधी महायुति कैबिनेट, उद्धव का राज्यव्यापी आंदोलन

मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य के अन्य निकाय चुनाव की जल्द घोषणा की संभावना को देखते हुए विपक्षी दल महाराष्ट्र की महायुति सरकार के खिलाफ पूरी आक्रामकता के साथ हमला बोल रहे हैं। पहले कांग्रेस ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो वहीं सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब (यूबीटी) ने राज्यव्यापी आंदोलन करके सरकार को घेरने का प्रयास किया। पूरी खबर यहां पढ़ें

कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्तरां पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस से मिली सुरक्षा

कनाडा में हास्य कलाकार कपिल शर्मा के रेस्तरां पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने कपिल को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई है, ताकि उनकी हिफाजत सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, अधिकारी ने हास्य कलाकार के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हाल ही में खुले कपिल के रेस्तरां ‘कैप्स कैफे' पर आठ अगस्त को गोलीबारी की गई थी। यह एक महीने से भी कम समय में इस रेस्तरां पर गोलीबारी की दूसरी घटना थी। इससे पहले, ‘कैप्स कैफे' को 10 जुलाई को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ओशिवारा में हास्य कलाकार के घर पहुंची थी। कनाडा में कपिल के रेस्तरां का उद्घाटन आठ जुलाई को हुआ था।

उद्धव ठाकरे ने कहा, भाजपा ने अपने ही हाथों लोकतंत्र किया कलंकित

उद्धव ठाकरे ने मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुनिया ने देखा है कि भारत में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिये जाने पर कहा, विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है। सरकार ने अपने ही हाथों लोकतंत्र को कलंकित किया है।

पुणे सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दु:ख, 2 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा

महाराष्ट्र के पुणे के खेड़ तालुका में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है यहां कुंडेश्वर दर्शन को जाते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

पुणे में पिकअप वैन खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

पुणे में सोमवार को घाटी क्षेत्र में एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से मंदिर जा रहे सात लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। घटना में हताहत हुए लोग पापलवाड़ी गांव के रहने वाले थे और श्रावण मास के शुभ दिन पर खेड़ तहसील में स्थित कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे। पिंपरी चिंचवड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "पिक-अप वैन में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। शुरुआती जांच के अनुसार, वाहन घाट खंड से गुजरते समय सड़क से 25 से 30 फुट नीचे गिर गया।" उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पालघर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 9 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार करते हुए देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक किशोरी समेत पांच महिलाओं को बचा लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी समेत महिलाओं को कथित रूप से देश के विभिन्न स्थानों में तस्करी कर ले जाया गया था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन लोगों में से छह आरोपी और 14 वर्षीय लड़की सहित तीन पीड़िताएं बांग्लादेशी नागरिक हैं।

हर्षवर्द्धन सपकाल का दावा, वोटों की चोरी हुई है, जांच कराएं

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्द्धन सपकाल ने कहा, "वोटों की चोरी हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। यही आग्रह करने वाले राहुल गांधी और हमारे कांग्रेस के नेताओं के प्रदर्शन को रोका गया। ये गणतंत्र विरोधी है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम संविधान बचाकर रहेंगे।"

राज ठाकरे के खिलाफ दायर की गई थी याचिका, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) सुप्रीमो राज ठाकरे और उनकी पार्टी के खिलाफ गैर-मराठी भाषियों पर कथित हमलों के मामले में दायर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में आगे नहीं बढ़ सकी। शीर्ष अदालत ने सोमवार को इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद याचिककर्ता ने याचिका वापस ले ली।

उद्धव गुट का महायुति सरकार के खिलाफ हल्लाबोल

महायुति सरकार के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) आज जन आक्रोश आंदोलन कर रही है। उद्धव ठाकरे मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में महायुति पर जमकर निशाना साधा।

महाराष्ट्र के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे 2 नये विषय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा तैयार स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम (प्रस्तावित) प्रारूप 2025 में ये 2 नये विषय शामिल किए गए हैं। यह 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए लागू रहेंगे। महाराष्ट्र शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य में तीसरी से 10वीं तक के स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम का प्रस्तावित प्रारूप तैयार किया है।

ठाणे में बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो घायल

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार सुबह एक बस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष और महिला घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर से ठाणे के भिवंडी जा रही बस में 30 यात्री सवार थे और दुर्घटना में कोई भी बस यात्री घायल नहीं हुआ। घोड़बंदर रोड पर नागला बंदर सिग्नल के पास सुबह करीब सात बजे बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी 28 वर्षीय महिला को सिर में चोटें आईं, जबकि 24 वर्षीय चालक भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग मुबंई के पास कांदिवली के निवासी हैं। गांधीनगर के 40 वर्षीय बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ कहां हैं: संजय राउत ने अमित शाह को पत्र लिखकर किया सवाल

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से संपर्क करने की कोशिशें असफल रहने का दावा किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस बात का जवाब देने को कहा कि धनखड़ कहां हैं? धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

पालघर में पानी पर विवाद को लेकर व्यक्ति पर हमला, दो दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

हाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सार्वजनिक नल से पानी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद दो दंपति ने 43 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह नाला सोपारा इलाके के अलकापुरी इलाके में हुई। अचोले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय नगर निकाय ने निवासियों की दैनिक जरूरतों के लिए पीड़ित के घर के सामने एक सार्वजनिक नल लगाया है और वहां हर दूसरे दिन सुबह चार बजे से आठ बजे के बीच पानी की आपूर्ति की जाती है। पुलिस ने बताया कि 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

नागपुर पुलिस ने कसी जुआ-सट्टा पर लगाम, 5 केस दर्ज

नागपुर ग्रामीण पुलिस ने महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत अलग-अलग थानों की कार्रवाई में सट्टापट्टी चलाने और ताशपत्तों से जुआ खेलने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल 5 मामले दर्ज किए और 2,76,450 रुपए का माल जब्त किया। कुही थानांतर्गत पाचगांव सोयाबीन कंपनी के पीछे लेआउट में 3 आरोपी जुआ खेलते पकड़े गए। उनके पास से ताशपत्ते, 2,240 नकद और 4 मोटरसाइकिलें मिलाकर 2,07,240 का माल जब्त हुआ। वहीं वडद में 5 आरोपियों से 8,940 नकद व मोबाइल सहित 40,960 का माल और कुही फाटा में 2 आरोपियों से 785 नकद बरामद हुए। बोरी थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार, बोरी में 2 आरोपी सट्टापट्टी लगाते पकड़े गए। ₹6,850 रुपये नकद व मोबाइल मिलाकर 26,850 रुपये का माल जब्त किया गया। इसके अलावा नरखेड़ थाना क्षेत्र के खरसोली में एक युवक सट्टा लगाते पकड़ा गया। उसके पास से 635 रुपये नकद जब्त किये गये। सभी आरोपियों पर संबंधित थानों में 12 (अ) महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए।

बालासाहेब थोराट पुनर्मतगणना पर किया बड़ा खुलासा

चुनाव आयोग के बारे में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि अगर मैं अपने 14 बूथों पर पुनर्मतगणना का अनुरोध करता हूं, तो पहला फ़ैसला यह होगा कि आपको पुनर्मतगणना नहीं मिलेगी; वीवीपैट पर्चियों की गिनती नहीं होगी। दूसरा, मुझे बताया गया कि आपके सामने दो मशीनें रखी जाएंगी, एक वोटिंग के लिए और दूसरी यह जांचने के लिए कि नंबर मेल खाते हैं या नहीं। इसका क्या फ़ायदा? ये सब बातें संदेह पैदा करती हैं।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर साधा निशाना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता हर कोई महसूस करता है, लेकिन दोनों ही आम आदमी की आर्थिक क्षमता से बाहर हैं। यह आसानी से सुलभ और सस्ती नहीं है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पहले इन्हें 'सेवा' के इरादे से प्रदान किया जाता था और अब इनका व्यवसायीकरण कर दिया गया है।

कोराडी हादसे की उच्च स्तरीय जांच होगी, पालकमंत्री बावनकुले ने दिए आदेश

नागपुर के कोराडी स्थित श्री महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान के निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का स्लैब गिरने की घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर-अमरावती जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया है। यह हादसा शनिवार रात को हुआ। इसमें कुछ मजदूर गंभीर रूप से जख्मी भी हुए जिनका उपचार चल रहा है। मंत्री बावनकुले ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस हादसे में घायल हुए 8 मजदूरों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं गंभीर घायलों का उपचार जारी है।

जम्मू-कश्मीर में महाराष्ट्र के 1,200 रक्तदाताओं ने रक्तदान, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की सराहना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को जम्मू के विजयपुर एम्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिंदूर महा रक्तदान ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया और महाराष्ट्र से आए पहलवानों से मुलाकात की, जो इस शिविर में रक्तदान कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहली बार महाराष्ट्र से 1,200 रक्तदाता जम्मू-कश्मीर आए और उन्होंने यहां रक्तदान किया, जिसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना