5 साल की बच्ची से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
कोल्हापुर

कोल्हापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में चाचा गिरफ्तार, गन्ने के खेत में मिला था शव

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह साबित हो गया है कि लड़की के चाचा ने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है।

किर्तेश ढोबले

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में बदलापुर की यौन उत्पीड़न की घटना के बाद ऐसे कई मामले सामने आ रहे है। इस बीच, कोल्हापुर जिले में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस को गुरुवार को  बह गन्ने के एक खेत से 10 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक लड़की बुधवार शाम से लापता थी। लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार ने लापता होने के कुछ समय बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव सुबह स्थानीय लोगों ने करवीर तालुका के शिये गांव में उसके घर से मात्र 800 मीटर दूर गन्ने के एक खेत में देखा।

आरोपी ने गुनाह किया कबूल

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह साबित हो गया है कि लड़की के चाचा ने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है।''

अधिकारी के अनुसार जांच में पता चला कि लड़की के चाचा ने उसकी मां से झूठ बोला था कि उसकी डांट की वजह से लड़की नाराज होकर चली गई है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता शिरोली एमआईडीसी क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में काम करते हैं।

दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लड़की का परिवार बिहार से है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम में उसके चाचा ने उसकी पिटाई की और वह घर छोड़कर चली गई। बुधवार रात करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत मिली कि लड़की लापता है। आज सुबह उसका शव बरामद हुआ और पुलिस को लड़की के यौन उत्पीड़न का संदेह है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।''

उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा किया। फडणवीस ने कहा, ‘‘हम इस मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे। ''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख