कलाम्बा सेंट्रल जेल (फोटो: MT) 
कोल्हापुर

कोल्हापुर जेल में मुंबई बम धमाके के दोषी की सिर फोड़कर हत्या, मची सनसनी

मुंबई बम धमाके के आरोपी मोहम्मद अली खान की कोल्हापुर जेल में पांच कैदियों ने हत्या कर दी गई। कैदियों ने खान का सिर फोड़ दिया था। ये पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में आए थे और खान की बैरक में रखा गया था।

शुभम सोनडवले

मुंबई. 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के आरोपी की कोल्हापुर के कलाम्बा सेंट्रल जेल में रविवार (2 जून) को हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली खान (59) है। आरोपियों ने खान का सिर फोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से जेल में सनसनी मच गई।

पुलिस के मुताबिक स्नानागार में नहाने को लेकर अन्य कैदियों के साथ प्रथम दृष्टया बहस होने के बाद खान पर हमला किया गया। बहस के बीच, कुछ विचाराधीन कैदियों ने नाली के ऊपर से लोहे की जाली उठाई और उससे खान का सिर फोड़ दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमलावरों की पहचान प्रतीक उर्फ ​​पिल्या सुरेश पाटिल, दीपक नेताजी खोत, संदीप शंकर चव्हाण, ऋतुराज विनायक इनामदार और सौरभ विकास के रूप में हुई है। ये पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में आए थे और खान की बैरक में रखा गया था। कोल्हापुर पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि मुंबई में 12 मार्च 1993 को दो घंटे के भितर पूरे मुंबई में 13 धमाके हुए थे। सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह