Kolhapur Woman Headless Body (फोटो क्रेडिट-X) 
कोल्हापुर

सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, कोल्हापुर में 24 दिन से लापता थी महिला, हत्या की आशंका

Kolhapur Woman Headless Body: कोल्हापुर के गडहिंग्लज में 24 दिन से लापता सुनीता केसरकर का सिर कटा शव मिला है। पुलिस हत्या के संदेह में मामले की गहन जांच कर रही है।

अनिल सिंह

Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गडहिंग्लज तालुका के नेसरी महागांव रोड पर एक नाले के पास एक महिला का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला पिछले 24 दिनों से लापता थी। शव की स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है, लेकिन जांच का मुख्य केंद्र 'हत्या' की गुत्थी सुलझाना है।

महिला की पहचान उसके कपड़ों और अन्य सामानों के जरिए की गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

बाजार जाने के नाम पर निकली और फिर कभी नहीं लौटी

कोल्हापुर की मृतक महिला की पहचान सुनीता संजय केसरकर (40 वर्ष, निवासी भडगांव) के रूप में हुई है। सुनीता के पति गन्ने की कटाई का काम करते हैं, जबकि वह स्वयं निर्माण कार्य में मजदूरी करती थीं। जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे सुनीता बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। जब वह देर रात तक नहीं लौटीं, तो परिजनों ने कोल्हापुर पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने लगातार उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

नाला के पास मिला क्षत-विक्षत शव: चप्पल और साड़ी से हुई पहचान

बुधवार, 11 फरवरी को महागांव-मासेवाड़ी के बीच 'घंटीचा झरा' नामक नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला। शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी; धड़ से सिर अलग था और दाहिने पैर की हड्डियां दिखाई दे रही थीं। मौके पर पहुँचे रिश्तेदारों ने वहां मिली चप्पल, पहनी हुई साड़ी, चूड़ियों और हाथ में बंधे काले धागे को देखकर पुष्टि की कि यह शव सुनीता का ही है। पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के सामने चुनौतियों का अंबार: हत्या या हादसा?

शव के पास सिर न होना और शरीर के अंगों का क्षत-विक्षत होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

सिर का रहस्य: क्या महिला का सिर किसी जंगली जानवर ने अलग किया या सबूत मिटाने के उद्देश्य से हत्यारे ने सिर कहीं और फेंक दिया?

मोबाइल लोकेशन: सुनीता के पास मौजूद मोबाइल फोन अब इस मामले में सबसे बड़ा सुराग साबित हो सकता है। पुलिस कॉल डिटेल्स और लोकेशन की जांच कर रही है।

24 दिनों का अंतराल: 18 जनवरी से 11 फरवरी के बीच सुनीता कहाँ थी और किन लोगों के संपर्क में थी, गडहिंग्लज पुलिस अब इसकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर डर पैदा कर दिया है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह