वनतारा में माधुरी हथिनी (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
कोल्हापुर

माधुरी हथिनी की कोल्हापुर में जल्द होगी वापसी! गुजरात की वनतारा टीम पहुंची नांदणी पुनर्वास केंद्र

Madhuri Elephant Return: गुजरात के वनतारा में भेजी गई महाराष्ट्र के शिरोल की प्रसिद्ध महादेवी उर्फ 'माधुरी' हथिनी की एक साल बाद घर वापसी होने वाली है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है।

आकाश मसने

Madhuri Elephant Nandani Return: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोल तहसील स्थित नांदणी के लिए एक बेहद भावुक और बड़ी खबर है। पिछले साल गुजरात के वनतारा पुनर्वास केंद्र भेजी गई लोकप्रिय हथिनी 'महादेवी' उर्फ माधुरी के लौटने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। एक महीने के भीतर उसकी घर वापसी की संभावना है।

वनतारा की टीम ने पुनर्वास केंद्र का लिया जायजा

शिरोल तहसील के नांदणी में माधुरी हथिनी के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सिलसिले में 16 जून को गुजरात की वन्यजीव संस्था 'वनतारा' की एक विशेष टीम नांदणी पहुंची। इस टीम ने माधुरी के रहने के लिए निर्माणाधीन नए पुनर्वास केंद्र का बेहद निरीक्षण किया। इस दौरान नांदणी मठ के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे। वनतारा की टीम ने हथिनी की सुरक्षा, रहने की जगह, खान-पान और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर मठ के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, ताकि माधुरी को वापस लाते समय और यहां रखने में कोई कानूनी या शारीरिक अड़चन न आए।

'माधुरी' की विदाई पर रो पड़ा था पूरा महाराष्ट्र

बता दें कि पिछले साल 28 जुलाई 2025 को माधुरी हथिनी को बेहतर इलाज और देखभाल के लिए गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस के वनतारा प्रोजेक्ट में भेजा गया था। माधुरी सिर्फ एक वन्यजीव नहीं, बल्कि नांदणी और पूरे कोल्हापुर जिले की आस्था का केंद्र रही है। जब माधुरी हथिणी को कोल्हापुर से वनतारा ले जाया जा रहा था, तब पूरे महाराष्ट्र से बेहद भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, लाखों लोगों की आंखें नम थीं। स्थानीय निवासी पिछले एक साल से लगातार सरकार और प्रशासन से माधुरी को वापस लाने की मांग कर रहे थे।

अगले महीने होगी घर वापसी

माधुरी की इस घर वापसी के पीछे एक लंबा कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयास रहा है। पिछले एक साल से महाराष्ट्र शासन, नांदणी मठ प्रशासन और गुजरात की वनतारा संस्था के बीच लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही थी। अब इन प्रयासों को सफलता मिलती दिख रही है।

तीनों पक्षों के बीच हुए आपसी समझौते के बाद माधुरी को वापस लाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले एक महीने के भीतर कोल्हापुर की यह लाडली हथिनी एक बार फिर अपने पुराने घर नांदणी में कदम रखेगी, जिसके लिए पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा