मृतक का सोशल मीडिया पोस्ट व घटना वाली जगह पर चढ़ाए हार (फोटो नवभारत) 
कोल्हापुर

कोल्हापुर में रूह कंपाने वाली घटना! ढाई साल पहले जहां उजड़ा था पूरा परिवार, वहीं पर पिता ने जहर खाकर दी जान

Kolhapur News: कोल्हापुर के पुईखडी घाट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ढाई साल पहले सड़क हादसे में अपनी पत्नी और बच्चों को खोने वाले पिता ने उसी जगह आत्महत्या कर ली।

आकाश मसने

Kolhapur Puikhadi Ghat Suicide News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बेहद भावुक और दिल को झंझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। राधानगरी रोड पर स्थित पुईखडी-पिरवाडी घाट में एक पिता ने ठीक उसी जगह पर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जहां ठीक ढाई साल पहले एक सड़क हादसे में उनका पूरा हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया था। मृतक की पहचान 58 वर्षीय विराट गौतम के रूप में हुई है। वे पुणे के मांजरी बुद्रुक के रहने वाले थे।

आंखों के सामने उजड़ गया था संसार

मिली जानकारी के मुताबिक कोल्हापुर के पुईखडी घाट में एक लग्जरी ट्रेवल बस की चपेट में आने से एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में विराट गौतम की आंखों के सामने ही उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने विराट को पूरी तरह से तोड़ दिया था। अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की अचानक मौत के बाद से वे गहरे डिप्रेशन में चले गए थे।

अक्सर हादसे वाली जगह आकर फूल चढ़ाते थे विराट

स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार को खोने के गम में डूबे विराट अक्सर पुणे से कोल्हापुर के पुईखडी घाट आते थे। वहां फूलों की मालाएं चढ़ाते और अपने परिवार के सदस्यों को याद करके अत्यंत भावुक हो जाते थे।

फेसबुक पर पोस्ट लिखकर खत्म कर ली जिंदगी

आखिरकार गौतम विराट ने इसी जगह पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले विराट ने एक बेहद इमोशनल सोशल मीडिया मैसेज भी शेयर किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि "आज कोल्हापुर में देह त्याग कर दिया है। पता नहीं कैसे जी रहा हूं, कुछ लोग दुनिया में ऐसे होते हैं, जिनके बिना जीना मुश्किल लगता है। ऐसा लगता है कि ये दुनिया से गया तो हम कैसे जी पाएंगे। मेरी दुनिया खत्म उसी वक्त हो गयी मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि फिर भला कैसे नीलू रशिका सर्विल के बिना मैं ढाई साल तक जी रहा था।"

शव परिजनों को सौंपा जाएगा

घटना की सूचना मिलते ही करवीर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करवीर पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर (PSI) विनायक सपाटे ने बताया कि हमें पुईखडी घाट में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान पुणे निवासी विराट गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?