भजन की रात और हत्या की साजिश। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
कोल्हापुर

Kolhapur News: भजन की रात और हत्या की साजिश, देवर के साथ मिलकर पति का किया कत्ल, अनैतिक रिश्तों का खूनी अंजाम

अनैतिक संबंधों की परिणति एक खौफनाक हत्या में हुई, जब पत्नी ने अपने देवर की मदद से पति की निर्मम हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शुक्रवार सुबह वडगांव में सामने आई।

आंचल लोखंडे

कोल्हापुर: अनैतिक संबंधों की परिणति एक खौफनाक हत्या में हुई, जब पत्नी ने अपने देवर की मदद से पति की निर्मम हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शुक्रवार सुबह वडगांव में सामने आई। मृतक की पहचान शिवाजी बंडा शिंदे (उम्र 47) के रूप में हुई है। इस मामले में पत्नी कांचन शिवाजी शिंदे और देवर चंद्रकांत धोंडीबा शिंदे (दोनों निवासी वडगांव) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंद्रकांत, मृतक शिवाजी का चचेरा भाई (देवर) है।

शुक्रवार तड़के वडगांव फाटे के पास काशी नाका इलाके में सड़क किनारे शिवाजी शिंदे का शव स्थानीय नागरिकों को दिखाई दिया, जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ग्रामस्थों और पुलिस पाटिल ने तुरंत मुरगूड पुलिस को सूचना दी। प्रारंभ में यह एक सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में यह स्पष्ट हो गया कि यह एक सुनियोजित हत्या है।

फाइनेंस और झगड़ा

पुलिस जांच में सामने आया कि शिवाजी शिंदे एक फाइनेंस कंपनी के जरिए बड़े पैमाने पर लेनदेन करता था। इन्हीं पैसों को लेकर उसका अपनी पत्नी कांचन के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना की रात, गुरुवार को शिवाजी काम से लौटकर वडगांव आया था। एकादशी के मौके पर गांव के मंदिर में भजन का कार्यक्रम चल रहा था, जहां वह देर रात तक रुका रहा। उज्जैन दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु हुए हादसे के शिकार, 3 लोगों की मौत, 8 घायल...

देवर की बाइक पर गया और फिर...

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि रात 11 बजे के बाद शिवाजी अपने चचेरे भाई चंद्रकांत की बाइक पर सवार होकर गया था। पुलिस ने तुरंत चंद्रकांत को हिरासत में लिया और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चंद्रकांत और कांचन ने मिलकर शिवाजी को सुनसान जगह पर ले जाकर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या की और पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को काशी नाका के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

8 घंटे में सुलझा मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुरगूड पुलिस निरीक्षक शिवाजी करे और उनकी टीम ने महज आठ घंटों में पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब