PM मोदी ने डॉ. डीवाई पाटिल का निधन पर तस्वीर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि सोर्स: एक्स@narendramodi
कोल्हापुर

डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख

Dr. DY Patil Passes Away: प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी और बिहार-पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का निधन हो गया है। उनके निधन पर देश और राज्य के तमाम प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने शोक जताया।

आकाश मसने

Leaders Express Condolences On Demise of Dr. DY Patil: प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी, डीवाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक और तीन राज्यों के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। डी. वाई. पाटिल के निधन पर पीएम मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्रियों ने गहरा शाेक व्यक्त किया है।

एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले डॉ. पाटिल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में जो अमिट छाप छोड़ी है, उसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

डी. वाई. पाटिल के निधन पर पीएम मोदी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि डी.वाई. पाटिल ने समाज सेवा, और खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उन्होंने हमेशा दूसरों, और विशेषकर गरीबों का जीवन बेहतर बनाने के लिए काम किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि डी. वाई. पाटिल ग्रुप के फाउंडर और त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन की खबर बहुत दुख देने वाली है। उनके जाने से एक दूर की सोचने वाली पर्सनैलिटी चली गई। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया शोक

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा कि त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा डीवाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने तक उनकी यात्रा एवं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की संवेदनाएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व राज्यपाल, प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। सभी शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने लिखा कि जाने-माने शिक्षाविद, समाजसेवी और पूर्व राज्यपाल डॉ. डी.वाई. पाटिल के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। एकेडमिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनके योगदान ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है, और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक दूरदर्शी शिक्षाविद, समाजसेवी एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना