कामठी आग हादसा,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

कामठी-नागपुर हाईवे पर स्क्रैप वाहनों के गोदाम में भीषण आग, दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Nagpur Kamthi Fire Incident: कामठी-नागपुर हाईवे पर खैरी गांव के पास स्क्रैप वाहनों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में सैकड़ों चार पहिया वाहन और भारी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Fire Incident Khairi Godown: कामठी-नागपुर हाईवे पर खैरी गांव के समीप फोर व्हीलर वाहनों के गोदाम में गुरुवार को सुबह 8।30 बजे के करीब अचानक से आग लग गई। धीरे-धीरे आग गोदाम में फैल गई और गोदाम में खड़ी स्क्रैप गाड़ियां व सामान आग की चपेट में जलकर खाक हो गए। बड़ी संख्या में गोदाम में रखा स्क्रैप गाड़ियों का सामान व चार पहिया वाहन आग की भेंट चढ़ गए।

बताया गया कि इन गाड़ियों की संख्या करीब 500 हो सकती है। सुबह 10 बजे के आसपास लोगों को गोदाम से धुआं उठता दिखाई देने पर लागों ने इसकी सूचना गोदाम मालक को दी।

जिसके बाद गोदाम संचालक ने दमकल विभाग को आगजनी की घटना के बारे में सूचित करने पर कामठी, येरखेड़ा और नागपुर एनएमसी दमकल विभाग के वाहन खैरी स्थित गोदाम पहुंचे और आग पर काबू पाने हेतु कर्मियों ने मशक्कत की।

चार पहिया वाहन के स्क्रैप से भरा था गोदाम

लगभग 3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद तथा 10 से 12 गाड़ी घानी से आग पर काबू पाने में दमकल विभाग के कर्मियों को सफलता मिली। दोपहर 1 बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया।

इसके बाद भी गर्माहट बनी रहने से दोपहर तक दमकल विभाग पूरी तरह से आग को काबू करने हेतु जुटा रहा। बताया जाता है कि गोदाम एरिया में सुबह अचानक से पावर बढ़ने की वजह से कई लोगों के बल्ब आदि उड़ गए।

इसी दरम्यान शॉर्ट सर्किट की राजह से गोदाम में आग लगने के कयास लगाए जा रहे है। इस आगजनी की घटना में चार पहिया वाहन के स्क्रैप गोदाम मालक का भारी नुकसान होने की जानकारी मिली है।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट