येवला के पूर्व विधायक कल्याणराव पाटिल अजित पवार वाली NCP में हुए शामिल 
महाराष्ट्र

शिवसेना-ठाकरे गुट को येवला में बड़ा झटका, कल्याणराव पाटिल ने थामा अजित पवार का हाथ

विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना-ठाकरे गुट को बड़ा झटका देते हुए कल्याणराव पाटिल अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए हैं।

रीना पंवार

नासिक : आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना-ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। येवला के पूर्व विधायक कल्याणराव पाटिल ने ठाकरे गुट को छोड़कर अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का हाथ थाम लिया है। मुंबई में उन्होंने आज एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष और एमएलसी पंकज भुजबल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

माना जा रहा है कि कल्याणराव पाटिल के एनसीपी में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। येवला एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल का गढ़ माना जाता है। महाराष्ट्र में महायुती के घटक दलों के अधिकृत उम्मीदवार और मंत्री छगन भुजबल आगामी गुरुवार 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे येवला में अपनी उम्मीदवारी का आवेदन दाखिल करेंगे। भुजबल ने पिछले 20 वर्षों से येवला लासलगांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

20 नवंबर को होने हैं मतदान

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने हैं, जिसमें 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। पार्टी की इस सूची में कुल 99 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है। इस क्रम में आज अजित पवार की NCP ने भी 38 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस बार उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार बारामती से, छगन भुजबल येओला से, दिलीप वाल्से पाटिल अम्बेगांव से चुनाव लड़ेंगे।

26 विधायकों को इस बार भी बनाया प्रत्याशी

इसके अलावा NCP की इस कैंडिडेट लिस्ट में इस बार कोपुरगव से आशुतोष काले, अकोले से किरण लहामटे, बसमत से चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे, चिपलूण से शेखर निकम और मावल से सुनील शेलके को टिकट दिया गया है। अजित पवार की NCP की उम्मीदवारों की पहली सूची में मंत्रियों समेत उन 26 विधायकों को इस बार भी प्रत्याशी बनाया गया है जो सत्तारूढ़ खेमे में शामिल होने के समय अजीत पवार के साथ थे। NCP ने इस बार अमरावती से मौजूदा विधायक सुलभा खोडके और इगतपुरी से हीरामन खोसकर को भी उम्मीदवार बनाया है। यह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हुए हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप