- Hindi News »
- Elections »
- Shivsena Leader Joined Bjp In Murbad Assembly Constituency
शिंदे के गढ़ में शिवसेना को लग रहे लगातार झटके, एक और बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
विधायक किसन कथोरे की मौजूदगी में शिवसेना के उप शहर प्रमुख तेजस म्हस्कर ने शिवसेना से नाता तोड़ते हुए भाजपा में धूमधाम से प्रवेश किया। बदलापुर शिवसेना के शहर प्रमुख वामन म्हात्रे के लिए यह बड़ा झटका समझा जा रहा है।
- Written By: आकाश मसने

शिवसेना नेता ने ज्वाइन की बीजेपी
ठाणे: ठाणे जिले की मुरबाड विधानसभा क्षेत्र से महायुति की ओर से भाजपा के किसन कथोरे को एक बार फिर से भाजपा ने उम्मीदवारी घोषित की है। कथोरे को टिकट मिलते ही महायुति में महाभारत छिड़ चुका है। महायुति में शामिल शिवसेना पदाधिकारियों के बगावत के सुर उठने के बाद अब भाजपा विधायक और उम्मीदवार किसन कथोरे ने शिवसेना को झटका देना शुरू कर दिया है।
बुधवार की सुबह विधायक किसन कथोरे की मौजूदगी में शिवसेना के उप शहर प्रमुख तेजस म्हस्कर ने शिवसेना से नाता तोड़ते हुए भाजपा में धूमधाम से प्रवेश किया। बदलापुर शिवसेना (शिंदे) के शहर प्रमुख वामन म्हात्रे के लिए यह बड़ा झटका समझा जा रहा है। क्योंकि वामन महात्रे दो दिन पहले घोषणा कर चुके है की वह मुरबाड से निर्दलीय चुनावी समर में उतरेंगे। जिससे भाजपा खेमे में बेचैनी महसूस की थी। तेजस महस्कर का क्षेत्र में प्रभाव व दबदबा है जिसका भाजपा को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें:– मुंबई में चला सीएम शिंदे का सिक्का, महायुति में 18-15-3 का फॉर्मूला हुआ फाइनल!
सम्बंधित ख़बरें
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
हम विकास के विचारों से एकजुट हैं
तेजस महस्कर की भाजपा में प्रवेश प्रक्रिया के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसन कथोरे ने कहा कि “शिवसेना हमारी सहयोगी पार्टी है। समान विचार धारा तथा विकास के मुद्दे को लेकर हम आगे बढ़ रहे है। इसके अलावा मैं गुरुवार को आवेदन पत्र भी भरने जा रहा हूं। तेजस हमारे परिवार का बेटा है और उसके पिता के साथ मेरा करीबी रिश्ता है। वह मेरा समर्थन करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ है।”
बीजेपी उम्मीदवार किसन कथोरे ने कहा कि हमारी ताकत बढ़ी है। प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ता प्रवेश कर रहे हैं। हाल ही में मुस्लिम भाई भी शामिल हुए। कथोरे ने कहा कि यह एक अलग जीत की शुरुआत है। साथ ही यह किसी को झटका देने की कोशिश नहीं है। हम विचारों के साथ एक साथ आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– शिवसेना ने भी जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, इस सीट से मैदान में उतरेंगे एकनाथ शिंदे
इन्होंने ने भी छोड़ी पार्टी
बता दें कि सोमवार को शिवसेना शिंदे गुट के भिवंडी लोकसभा संपर्क प्रमुख और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सुभाष पवार शिवसेना के कुछ पदाधिकारियों के साथ एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शामिल हो गए है। उन्होंने वरिष्ठ नेता शरद पवार से मुलाकात की और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, सांसद सुप्रिया सुले की मौजूदगी में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में प्रवेश किया।
निर्दलीय चुनाव में उतरने की तैयारी
बगावत का दूसरा निशाना बदलापुर शिवसेना के शहर प्रमुख और पूर्व शहर अध्यक्ष वामन म्हात्रे करने की तैयारी में हैं। ऐसी संभावना है कि वामन म्हात्रे बिना किसी पार्टी में शामिल हुए निर्दलीय के तौर पर विधानसभा चुनाव मैदान में होंगे। उनके करीबियों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो म्हात्रे 28 अक्टूबर को निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।
Shivsena leader joined bjp in murbad assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PMBhandra: लाखांदुर में गुरुदेव बाल सुसंस्कार शिविर का समापन, नाना पटोले ने दिए संस्कारों के संदेश
May 24, 2026 | 02:33 PMछत्रपति संभाजीनगर में ‘निरामय अभियान’ को प्रभावी बनाने; स्वानंद सोनार का दौरा, कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस
May 24, 2026 | 02:31 PMदिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
May 24, 2026 | 02:26 PMतेज धूप के बाद बारिश और आंधी का असर, पुणे-मुंबई समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
May 24, 2026 | 02:22 PMनागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
May 24, 2026 | 02:19 PMईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














