अंतरवाली सराटी में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे सोर्स: सोशल मीडिया
जालना

मराठा आरक्षण को लेकर आज तय होगा मनोज जरांगे का अगला कदम, मुंबई कूच पर OBC महासंघ ने दी चेतावनी

Manoj Jarange Mumbai Protest: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे ने मुंबई कूच का नया प्लान तैयार किया है। जालना में शक्ति प्रदर्शन के बीच ओबीसी महासंघ ने भी जरांगे को चेतावनी दी है।

आकाश मसने

OBC Mahasangh Warning To Manoj Jarange: मराठा आरक्षण को लेकर जालना के अंतरवाली सराटी में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे के प्रस्तावित मुंबई आंदोलन को लेकर राज्य में सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने 12 सितंबर को महाराष्ट्र के जालना में मराठा समर्थकों से बड़े पैमाने पर जुटने का आह्वान किया था। इसे देखते हुए आज जालना में भारी संख्या में मराठा समुदाय के लोगाें के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

इसी बीच आज ही मराठा आरक्षण को लेकर जारी प्रदर्शन की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। जालना के अंतरवाली सराटी में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने आज समुदाय के लोगों के साथ चर्चा कर आंदोलन को लेकर आगे की दिशा तय करेंगे।

मनोज जरांगे ने किया मुंबई कूच का ऐलान

मनोज जरांगे ने कहा कि यदि महाराष्ट्र सरकार 12 सितंबर तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं करती है, तो समुदाय के लोग गुरिल्ला रणनीति अपनाते हुए चुपचाप मुंबई की ओर बढ़ना शुरू कर दें। जरांगे कहा कि वे सीधे आजाद मैदान न जाएं और मुंबई में पहुंचने की जानकारी किसी को न होने दें। जरांगे ने कहा कि 12 तारीख तक मुंबई पहुंचें। सीधे आजाद मैदान मत जाएं। किसी को पता नहीं चलना चाहिए कि मराठा मुंबई पहुंच गए हैं। अगले 12 दिन यह सिलसिला जारी रखें और अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के यहां ठहरें।

मनोज जरांगे ने कहा कि अपनी गाड़ियों पर झंडे न लगाएं। अभी से चुपचाप मुंबई जाना शुरू करें। चुपचाप रहने की आदत डालें और बिना किसी को पता चले मुंबई में प्रवेश करें कि मराठा आ गए हैं। वे आजाद मैदान या मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के बाहर तुरंत इकट्ठा होने के बजाय मुंबई में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के साथ रहें।

मनोज जरांगे द्वारा मुंबई में विरोध प्रदर्शन की संभावनाओं के बीच अब अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) संगठनों ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. बबनराव तायवाडे ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं और एक बड़ा बयान जारी किया है।

OBC महासंघ ने दी चेतावनी

डॉ. बबनराव तायवाडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा ओबीसी समाज इस बात पर नजर बनाए हुए है कि प्रशासन मनोज जरांगे को आंदोलन की इजाजत देता है या नहीं। उन्होंने अतीत की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इससे पहले प्रशासन ने पुलिस बल और अन्य सरकारी तंत्रों की मदद से बिना अनुमति के होने वाले कई आंदोलनों को सफलतापूर्वक रोका है। ऐसे में यह देखना बेहद अहम होगा कि जरांगे के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन क्या रुख अपनाते हैं।

लक्ष्मण हाके पर हमला निंदनीय

डॉ. बबनराव तायवाड़े ने कहा कि OBC नेता लक्ष्मण हाके पर कथित हमला निंदनीय है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए इस पर और टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।

मनोज जरांगे के मुंबई प्रदर्शन पर हाई कोर्ट ने क्या कहा?

मनोज जारांगे के मुंबई विरोध प्रदर्शन को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि पिछले साल की घटनाओं के आधार पर उन्हें इस बार नहीं रोका जा सकता। लोकतंत्र में किसी को भूख हड़ताल करने से मना नहीं किया जा सकता।

Bihar Floods: अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने की मदद, गांव-गांव पहुंचाई राहत सामग्री; बोलीं- लोगों को भरोसे की जरूरत

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी