प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
जालना

जालना में काला जादू की दहशत! होटल के पास मिला नींबू-हल्दी-नामों की पर्चियां, CCTV में कैद हुई रहस्यमयी महिला

Jalna News: महाराष्ट्र के जालना में एक नकाबपोश महिला द्वारा होटल के बाहर नींबू, हल्दी और हस्तियों के नाम की पर्चियां रखकर काला जादू करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप है।

आकाश मसने

Jalna Black Magic Case: महाराष्ट्र के जालना जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल स्थानीय लोगों को डरा दिया है, बल्कि पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है। भोकरदन तहसील के जावखेड़ा थोम्ब्रे गांव में एक अज्ञात महिला के खिलाफ जानी-मानी हस्तियों और पुलिस अधिकारियों को 'काले जादू' (Black Magic) के जरिए निशाना बनाने का मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 30 और 31 जनवरी की दरमियानी रात की है। एक स्थानीय होटल मालिक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी की सुबह जब वह अपने होटल के पास पहुंचा, तो वहां का नजारा बेहद डरावना था। होटल के बाहर जमीन पर कुमकुम, हल्दी और नींबू बिखरे हुए थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि वहां कई कागज की पर्चियां भी मिलीं, जिन पर क्षेत्र की कुछ नामचीन हस्तियों और पुलिसकर्मियों के नाम लिखे हुए थे।

CCTV फुटेज में कैद हुई 'रहस्यमयी' महिला

शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें एक नकाबपोश महिला दिखाई दी। फुटेज में साफ दिख रहा है कि 30 जनवरी की रात को महिला चेहरे पर नकाब बांधकर आई और होटल के गेट के पास हल्दी-कुमकुम छिड़कने लगी। उसने वहां नींबू रखे और वे पर्चियां छोड़ीं जिन पर टारगेट किए गए लोगों के नाम लिखे थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उन विशिष्ट हस्तियों और अधिकारियों के नामों का खुलासा नहीं किया है जिनके नाम उन पर्चियों पर दर्ज थे।

पुलिस की कार्रवाई और कानून

इस घटना ने पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 1 फरवरी को अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी महिला पर 'महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट व अघोरी प्रथाओं व काला जादू प्रतिबंध एवं उन्मूलन अधिनियम, 2013' की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

जालना जिले के भोकरदन थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की पहचान करने के लिए टेक्निकल टीम और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला ने यह किसी निजी दुश्मनी के चलते किया या वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा