जालना औद्योगिक क्षेत्र( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जालना

जालना औद्योगिक क्षेत्र में CCTV निगरानी, पुलिस का बड़ा कदम; सुरक्षा होगी मजबूत

Jalna Security Cameras Installation: जालना औद्योगिक क्षेत्र में 20 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। लूट और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।

अंकिता पटेल

Jalna Crime Prevention Police: जालना शहर के औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया गया है। क्षेत्र के प्रमुख प्रवेश व निकास मार्गों पर कुल 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से अब पूरे औद्योगिक क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यहां होने वाली लूट व चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

शहर का औद्योगिक क्षेत्र देशभर में स्टील उद्योग के लिए ख्यात है। यहां से रोजाना देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में ट्रक स्टील की सरिया लेकर आते-जाते हैं।

इसके चलते सैकड़ों करोड़ रुपये का कारोबार होता है। यही नहीं, अलग-अलग राज्यों से आए हजारों श्रमिक भी इस क्षेत्र में कार्यरत होने से यहां लगातार गतिविधियां जारी रहती हैं।

पिछले कुछ समय से यह देखा गया था कि स्टील कंपनियों में होने वाले बड़े पैमाने के नकद लेन-देन के चलते बैंक में राशि जमा कराने के लिए ले जाई जा रही नकदी अपराधी निशाना बना रहे हैं।

कई मामलों में वाहन का पीछा कर लूटपाट की घटनाएं सामने आई थीं। इसे देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान चिन्हित किए।

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने दी थी सलाह

जालना स्टील मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम गोयल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी लगाने की सलाह दी थी, एसोसिएशन ने 'सुरक्षित उद्योग-सक्षम जालना' अभियान के तहत अपने खर्च पर कैमरे लगाने का निर्णय लिया। इस व्यवस्था से अब औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 और फेज-2 पूरी तरह निगरानी के दायरे में आ गए हैं व इससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है

गतिविधियों पर नजर

इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 व फेज-2 में प्रवेश व निकास करने वाले प्रमुख मार्गों पर कुल 20 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए है, ताकि आने-जाने वाले वाहनों व गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

कालिका स्टील कंपनी में कंट्रोल रूम

इन सभी कैमरों की निगरानी के लिए कालिका स्टील कंपनी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से पूरे औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखकर संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी।

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार

धौंस या अहंकार के आगे नहीं झुकेगा ईरान, नई दिल्ली से राष्ट्रपति पेजेशकियन का स्पष्ट मैसेज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक