Jalna Auto Rickshaw Permit Ban ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जालना

बढ़ते जाम और प्रदूषण पर सरकार का बड़ा फैसला, जालना में नए ऑटो परमिट पर रोक; ट्रैफिक कंट्रोल की पहल

Jalna Traffic Issue: जालना में बढ़ते जाम और प्रदूषण पर काबू के लिए 9 मार्च से नए ऑटो परमिट पर रोक, शहर में 4,041 रिक्शों का दबाव; सरकार की नई ऑटो नीति पर नजरें।

अंकिता पटेल

Jalna Auto Rickshaw Permit Ban: जालना यातायात जाम की बढ़ती समस्या व उससे उत्पन्न होने वाले प्रदूषण पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए 9 मार्च से नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने पर रोक लगाई है।

शहर में रिक्शों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन का यह फैसला नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस रोक के बाद भविष्य में सरकार की ऑटो नीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

नियमावली में यात्रियों की जरूरत व नई चालकों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखने की अपेक्षा है। परमिट प्राप्त कई लोगों ने खुद रिक्शा न चलाकर वे परमिट दूसरों को किराए पर देने से सड़कों पर अनाधिकृत रिक्शों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई।

वर्तमान में जिले में 4,041 ऑटो रिक्शा चल रहे हैं। इनमें से अधिकांश शहर में ही संचालित होने से यातायात जाम की स्थिति बन जाती है। यह संख्या सीमा से बाहर होने से यातायात पर भारी दबाव पड़ रहा है।

गत तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो शहर में रिक्शों की संख्या में वृद्धि हुई है। जो चिंता का कारण है। सड़कों पर रिक्शों के धुए से शहर की वायु गुणवत्ता व नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

सरकार को भेजा ब्यौरा

यातायात जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए 9 मार्च से रामूचे राज्य में नर ऑटो रिक्शा परमिट देने पर रोक लगाई गई है। उसी के अनुसार हमसे सरकार ने जानकारी तलब की थी। जालना संग सभी 8 तहसीलों की आबादी, वाहनों की संख्या आदि की जानकारी सरकार को भेजी गई है।

- आरटीओ, बालाजी धनवे

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की