Jalna Illegal Sand Transport ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जालना

जालना एसीबी का बड़ा ट्रैप: रेत टिप्पर पर कार्रवाई न करने के बदले घूस, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

Jalna ACB Trap: जालना के मंठा पुलिस थाने में ACB की कार्रवाई में पुलिस कर्मचारी और पीआई को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। रेत ढोने वाले टिप्पर पर कार्रवाई न करने के लिए घूस मांगी।

अंकिता पटेल

Jalna Illegal Sand Transport: जालना भ्रष्टाचार प्रतिबंधक दल की छत्रपति संभाजीनगर की टीम ने गुरुवार, 13 मार्च को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिले के मंठा पुलिस थाने के पुलिस कर्मचारी रवि गणपत जाधव (38 और पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार राठौड़ (50) को 30,000 रुपये की घूस लेते समय रंगे हाथों दबोच लिया।

यह रिश्वत रेत ढोने वाले टिप्पर वाहन पर कार्रवाई नहीं करने के लिए मांगी गई थी। अधिकारी व कर्मचारी के मंठा पुलिस थाने में ही दबोचे जाने से हड़कंप मच गया है।

एसीबी को 38 वर्षीय एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके रेत ढोने वाले टिप्पर वाहन पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में पुलिसकर्मियों की ओर से मासिक 50,000 रुपए घूस की मांग की जा रही है।

इसमें से 10,000 रुपये पहले ही ले लिए गए थे व शेष 40,000 रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। रिश्वत देने की नहीं होने से उसने छत्रपति संभाजीनगर के भ्रष्टाचार प्रतिबंधक दल से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

तदुपरांत एसीची ने प्रकरण की प्राथमिक जांच की। 12 मार्च को पंच गवाहों की मौजूदगी में की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मंठा पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारी रवि गणपत जाधव (38) ने शिकायतकर्ता की टिप्पर पर कार्रवाई न करने के बदले 50,000 रुपये मासिक हफ्ता व अपने लिए अतिरिक्त 5,000 रुपये की घूस मांगी थी।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि मंठा के पीआई राठौड़ ने शिकायतकर्ता को अवैध रेत परिवहन के परिचालन के मासिक भुगतान में छूट देने का प्रस्ताव दिया था।

बातचीत करने पर 10 हजार रुपए किए कम

एसीबी ने इसके बाद मंठा पुलिस थाने में जाल बिछाया, बातचीत के बाद रिश्वत की राशि 40,000 रुपये से घटाकर 30,000 रुपये तय की गई। लय योजना के अनुसार जैसे ही पुलिस कर्मचारी रवि ने शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये घूस के रूप में स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया,

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह